फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reward of 1 lakh each on the shooters and the intermediary

Lucknow News: शूटरों व बिचौलिये पर एक-एक लाख रुपये का इनाम

Sun, 14 Jun 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Reward of 1 lakh each on the shooters and the intermediary
संदीप सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह की हत्या में शामिल दो शूटरों और बिचौलिये पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनाम पुलिस आयुक्त ने घोषित किया है। तीनों की तलाश में पीजीआई पुलिस के अलावा एसटीएफ भी जुटी है। घटना के बाद से तीनों भागे हुए हैं। पुलिस ने अब तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों शूटर और डील कराने वाला आरोपी मूलरूप से अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। पीजीआई पुलिस के अलावा एसटीएफ की टीम भी उनकी तलाश में लगी है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के कारण आरोपियों की सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस को एक शूटर के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी मिली है। वह कुछ वर्ष पहले हुई एक अन्य वारदात में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन


एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि शूटरों और उनकी व्यवस्था कराने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। कई स्थानों पर दबिश भी दी गई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। कुछ सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ को शूटरों के संबंध में अहम जानकारी मिली है, जिस पर टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य साजिशकर्ता की चार गाड़ियां पुलिस ने बरामद की थीं
पीजीआई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने घटना का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को गिरफ्तार किया था। एक जून को पीजीआई पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर दिनेश की दो एसयूवी समेत चार लग्जरी गाड़ियां बरामद की थीं। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी ने इन गाड़ियों का इस्तेमाल शूटरों से मिलने और रेकी करने में किया था।


यह है पूरी घटना
पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में 27 मई की दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी संदीप कुमार (40) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूलरूप से जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी संदीप कुमार वर्तमान में पीजीआई के वृंदावन स्थित कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहते थे। उनकी पीएसएस बिल्डर्स नाम से कंपनी है। संदीप की पत्नी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पीजीआई थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

संदीप सिंह की फाइल फोटो।

संदीप सिंह की फाइल फोटो।

संदीप सिंह की फाइल फोटो।

संदीप सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed