फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revenue inspector arrested while taking bribe in Bahraich.

Bahraich: राजस्व निरीक्षक को विजिलेंस की टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 04:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Aug 2024 04:22 PM IST
सार

राजस्व निरीक्षक अपने आवास पर क्लाइंट का काम करवाने के लिए 25 हजार रुपये ले रहे थे। विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।
 

विज्ञापन
Revenue inspector arrested while taking bribe in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक को शुक्रवार दोपहर में विजिलेंस टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली गई है। इससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को तहसील में राजस्व विभाग की मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर एक क्लाइंट का फोन आया। मीटिंग समाप्त होने के बाद राजस्व निरीक्षक अपने आवास चले गए। आवास पहुंचते ही वहां पर क्लाइंट ने राजस्व निरीक्षक को काम करवाने के लिए 25 हजार रूपये घूस दिया। घूस लेते ही अयोध्या विजिलेंस की टीम ने राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या दलितों व आदिवासियों का जीवन भेदभाव मुक्त हो गया? मायावती ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएजी रिपोर्ट में हुआ खुलासा: अनुमान की तुलना में एक लाख करोड़ की घटी कमाई, समीक्षा करने का सुझाव


संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देने के बाद विजिलेंस टीम राजस्व निरीक्षक को अपने साथ लेकर चली गई। मामले में तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक मीटिंग के बाद घर गए इसके बाद अचानक क्या हुआ यह जानकारी नहीं है। हालांकि, कोतवाली नानपारा में विजिलेंस टीम राजस्व निरीक्षक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed