फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CAG report on revenue of Uttar Pradesh government in 2022-23.

सीएजी रिपोर्ट में हुआ खुलासा: अनुमान की तुलना में एक लाख करोड़ की घटी कमाई, समीक्षा करने का सुझाव

Fri, 02 Aug 2024 09:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Aug 2024 09:54 AM IST
सार

सीएजी की रिपोर्ट में बजट अनुमान और वास्तवित प्राप्तियों में भारी अंतर पाया गया है। अनुमानित आय की तुलना में वास्तविक आय 1.05 लाख करोड़ रुपये कम हुई। मामले में समीक्षा का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
CAG report on revenue of Uttar Pradesh government in 2022-23.
यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में बजट अनुमान और वास्तवित प्राप्तियों में भारी अंतर पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022-23 के बजट में करीब 5.90 लाख करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया था। इसकी तुलना में करीब 4.85 लाख करोड़ ही प्राप्त हुआ। इस प्रकार अनुमानित आय की तुलना में वास्तविक आय 1.05 लाख करोड़ रुपये कम हुई। सीएजी ने इसकी समीक्षा का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में स्वयं के कर राजस्व में आय का अनुमान करीब 2.20 लाख करोड़ था, लेकिन वास्तव में 1.74 लाख करोड़ की आय ही हुई। इसमें 21 फीसदी की कमी दर्ज की गई। केंद्रीय करों के अंश में वृद्धि हुई है। इस मद में 1.46 लाख करोड़ मिलने का अनुमान था लेकिन, 1.69 लाख करोड़ प्राप्त हुए। गैर कर राजस्व 23406 करोड़ के अनुमान के एवज में 13489 करोड़ प्राप्त हुआ। इस मद में 42 फीसदी की कमी आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, अगली सुनवाई 31 अगस्त को
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ अहमद हत्याकांड: न्यायिक आयोग ने पुलिस को दी क्लीन चिट, कहा- अतीक खुद मीडिया को उकसा रहे थे


भारत सरकार से सहायता अनुदान में 1.08 लाख करोड़ के बजाय 59919 करोड़ ही मिले। इसमें भी 44 फीसदी से ज्यादा कमी आई। ऋण एवं अग्रिमों की वसूली 2565 करोड़ रुपये की जगह 1337 करोड़ की हुई। इसमें 47 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। लोक ऋण में 89174 करोड़ की जगह 66846 करोड़ मिले। इसमें भी 25 फीसदी की कमी आई। इस तरह कुल आय अनुमान की तुलना में एक लाख करोड़ से ज्यादा घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed