फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reveletion of sisters double murder in lucknow

लखनऊः सगी बहनों के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा

Thu, 03 Dec 2015 12:11 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
reveletion of sisters double murder in lucknow

राजधानी लखनऊ में बंथरा के रतौली खटोला गांव में सोमवार को हुए डबल मर्डर का खुलासा हो गया। बुधवार को पुलिस ने इस डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया। इस खुलासे में सामने आया है कि सगे भाई संतोष ने ही अपनी दोनों बहनों की हत्या कराई थी।

विज्ञापन


मृतका रेखा और सविता अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी। इसी वजह से भाई संतोष ने अपने सालों और दोस्तों के जरिए दोनों बहनों का मर्डर कराया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डबल मर्डर का आरोपी संतोष विकलांग है और गांव में ही पान की गुमटी लगाया करता था। घर में संतोष के साथ ही उसकी पत्नी ज्ञानवती भी रहती थी। डबल मर्डर में घर के सभी दरवाजे बंद होने की वजह से पुलिस को शुरू से ही घर के किसी करीबी पर ही संदेह था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को देर रात डॉग स्कवायड को खेत में जिस जगह पर चाकू और खून में सना रूमाल व रस्सी पड़ी मिली थी। डॉग घूम फिरकर मकान पर ही वापस आ गया था। इसी से पुलिस को शक हुआ था कि इस डबल मर्डर में किसी घर के व्यक्ति का ही हाथ है।

ये थी पूरी डबल मर्डर की घटना

reveletion of sisters double murder in lucknow

बंथरा के रतौली खटोला गांव में सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे किसान रामखिलावन की बेटी रेखा (24) और सविता (19) के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से गला रेत दिया गया था। दोनों मां ऊषा के साथ मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही थीं। पिता और बड़े भाई संतोष नीचे अपने कमरों में थे।

ऊषा ने बताया था कि आधी रात चार बदमाश कमरे में घुस आए। सविता चीखी तो गर्दन पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बदमाशों ने उनकी व रेखा की गर्दन पर भी चाकू लगा दिया था। इसके बाद सविता को उठाकर चारपाई पर लिटाया।

दो लोगों ने उसका मुंह दबाया और तीसरे ने चाकू से गर्दन रेत दी। सविता को मारने के बाद बदमाशों ने रेखा का गला भी चाकू से काट दिया। ऊषा का कहना है कि बदमाशों ने उसे भी मारने की कोशिश की, लेकिन हाथ-पैर जोड़कर वह बच गईं।

इसके बाद बदमाश मकान के दरवाजे बंद कर भाग गए। पुलिस को घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर दो चाकू, दो रुमाल और रस्सी के टुकडे़ मिले थे। यह सामान जब्त करने के साथ ही परिवारीजनों के चार मोबाइल फोन की छानबीन की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed