फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retired teachers to be recruited in aded school on wages.

एडेड हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में संविदा पर रखे जाएंगे 10 हजार शिक्षक

Fri, 24 Nov 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
retired teachers to be recruited in aded school on wages.

यूपी के सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर दस हजार से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन


सहायक अध्यापकों को करीब 15 हजार रुपये और प्रवक्ता को करीब 20 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा। 70 वर्ष तक की आयु के शिक्षकों को ही नियुक्ति दी जाएगी।

प्रदेश में 4335 सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेज हैं। इनमें सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के करीब 19 हजार पद खाली हैं। इससे पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


इन विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति से सरकार पर अपेक्षाकृत अधिक आर्थिक बोझ पड़ता। लिहाजा सरकार ने इनमें से 10 हजार पदों पर सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों व सेवानिवृत्त प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद सत्र के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करने के दिए गए निर्देश

retired teachers to be recruited in aded school on wages.

पिछले महीने कैबिनेट की मंजूरी के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने मौजूदा सत्र के लिए तत्काल चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

जिला स्तर पर बनेगा पूल
सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं की संविदा पर नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर एक पूल का गठन किया जाएगा। जिस सहायता प्राप्त विद्यालय में सहायक अध्यापक या प्रवक्ता की आवश्यकता होगी, वहां के जिला विद्यालय निरीक्षक पूल से संविदा पर शिक्षक उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed