{"_id":"60ca60de8ebc3e331c0694b3","slug":"retired-pcs-office-arrest-lucknow-news-lko582786116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। साउथ सिटी पुलिस चौकी के सामने 25 दिसंबर को एक मैरिज लॉन में तोड़फोड़ के दौरान हुए बवाल में रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी सहित 60 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। बुधवार को इस मामले के मुख्य आरोपी रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी अमृत प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। विवेचना एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक कर रहे हैं।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में एएस स्कूल प्रबंधक व रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी (लोक सेवा आयोग सदस्य) अमृत प्रकाश और सुप्रीम कोर्ट के वकील व सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य शिवप्रकाश मिश्रा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। स्कूल व मैरिज लॉन की जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा था। 25 दिसंबर को रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी अमृत प्रकाश ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मैरिज लॉन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जानकारी पर शिव प्रकाश मिश्रा के लोगों ने विरोध किया। शिव प्रकाश मिश्रा की तहरीर पर रिटायर्ड पीसीएस सहित 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने केआरोप में तत्कालीन इंस्पेक्टर केके मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया था।
एसीपी विभूतिखंड कर रहे थे जांच
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर केमुताबिक इस संवेदनशील मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक द्वारा किया जा रहा था। बुधवार को एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक व इंस्पेक्टर पीजीआई आनंद प्रकाश शुक्ला की टीम ने रिटायर पीसीएस अधिकारी अमृत प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे देर रात तक पूछताछ कर रही थी।