फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lucknow News | retired officer's wife tried to commit suicide in lucknow

रिटायर अधिकारी की पत्नी ने कंट्रोल रुम को दी सूचना, ‘मैं मरने जा रही हूं, मेरी डेड बॉडी उठवा ले जाओ'

Thu, 19 Sep 2019 03:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Sep 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
UP Lucknow News | retired officer's wife tried to commit suicide in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में गोमतीनगर के वरदान खंड निवासी सेल्स टैक्स के सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी ने बुधवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि ‘मैं मरने जा रही हूं, मेरी डेड बॉडी उठवा ले जाओ’। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पीआरवी वरदान खंड स्थित उनके आवास पहुंची।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर रिटायर अधिकारी की पत्नी को बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसआई गोमतीनगर अमरनाथ यादव के मुताबिक, वरदानखंड निवासी महेंद्र पांडेय सेल्स टैक्स विभाग से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन


वह अपनी पत्नी अभिलाषा पांडेय संग रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, अभिलाषा का पति से किसी बात पर कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसी कारण उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि वह मरने जा रही है। उनकी डेड बॉडी उठवा ले जाएं। सूचना पर पीआरवी और थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में भर्ती

UP Lucknow News | retired officer's wife tried to commit suicide in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

काफी देर तक डोर वेल बजाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद किसी तरह महेंद्र पांडेय ने दरवाजा खोला। वह पहले मंजिल पर सो रहे थे। इसके बाद पुलिस घर का अन्य तीन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर अभिलाषा पांडेय बेहोश पड़ी थी।

पास में दवाओं की शीशी खाली पड़ी मिली। पुलिस ने उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed