फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired IAS officer Dr. Rakesh Verma and actress Firdaus Bano join Congress

यूपी: सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें पूरा अपडेट

Wed, 09 Sep 2026 01:42 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 01:42 PM IST
सार

सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो ने कांग्रेस की सदस्या ग्रहण कर ली। इस मौके पर अजय राय ने कहा कि डॉ. राकेश वर्मा और फिरदौस बानो समाज के लिए काम कर रहे हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Retired IAS officer Dr. Rakesh Verma and actress Firdaus Bano join Congress
सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो ने थामा कांग्रेस का हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री फिरदौस बानो (जारा खान) ने बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तिरंगा पट्टिका पहनाकर दोनों का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. राकेश वर्मा ने कहा कि आज के दौर में अधिकारी अपने मूल दायित्वों के बजाय दूसरे कामों में लगे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश ऐसे लोगों के हाथों में है, जिनका लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं है। देश संविधान से चलेगा और कांग्रेस संविधान का पालन करने वाली पार्टी है।

विज्ञापन

राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उनसे प्रभावित हुए

उन्होंने कहा कि वह राजनीति करने नहीं, बल्कि काम करने आए हैं। राजनीति करने वालों और अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान वह उनसे प्रभावित हुए। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के संघर्षों से भी प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि डॉ. राकेश वर्मा और फिरदौस बानो समाज के लिए काम कर रहे हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. वर्मा 85 दिव्यांग बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संगठन में काम करने की इच्छा भी जताई है।

इस मौके पर ये लोग मौजूद रहे

इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, विचार विभाग के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र यादव, बद्री विशाल तिवारी, राजेश जायसवाल, अनामिका यादव, पुष्पेंद्र सिंह, संजय सिंह, राकेश पांडेय, केके शुक्ला और राजेंद्र पांडेय समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।



वहीं, मोहनलालगंज से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में लखनऊ के राम कुमार ठाकुर, विकास चंद्रा, राज कुमार, सुमित कुमार, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार ठठेर, मो. उस्मान और मो. जाकिर हुसैन समेत कई लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed