फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired IAS Officer Arvind Sharma Joins BJP in presence of Swatantra Dev Singh

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल, लंबे समय तक पीएम मोदी के साथ कर चुके हैं काम

Thu, 14 Jan 2021 12:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 Jan 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Retired IAS Officer Arvind Sharma Joins BJP in presence of Swatantra Dev Singh
भाजपा में शामिल हुए अरविंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और प्रदेश एवं केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेश मुख्यलय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद शर्मा ने गुजरात मे  तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सचिव और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव जैसे अहम भूमिका में रहे है। उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा ने यूपी में भी समाज सेवा के क्षेत्र में काम किया है।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने कहा कि अरविंद कुमार के आने से पार्टी का कद और सम्मान बढेगा। अरविंद का भी सम्मान बढेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी। अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खुशी है। उन्होंने कहा कि दल बहुत है लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक पिछड़े जिले के छोटे से गांव से आने वाले मुझ जैसे साधारण व्यक्ति जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नही है, उन्हें इतना बड़ा सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द शुक्ला, जेपीएस राठौर, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, समीर सिंह और हरिश्चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed