फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired Doctor commited suicide with his son

रिटायर जिला पशु चिकित्साधिकारी ने बेटे सहित की खुदकुशी, अलग-अलग कमरों में मिले शव

Sat, 06 Feb 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Retired Doctor commited suicide with his son
विभूतिखंड थानाक्षेत्र के विभवखंड-2 निवासी रिटायर्ड जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. माधव कृष्ण तिवारी (75) और उनके बेटे डॉ. गौरव तिवारी (45) ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त पिता-पुत्र ही घर पर थे।
विज्ञापन

एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के मुताबिक डॉ. माधव कृष्ण के परिवार में बेटे डॉ. गौरव तिवारी, निशित तिवारी, बेटी व पत्नी है। पशु चिकित्सक डॉ. गौरव की तैनाती रायबरेली में थी।
विज्ञापन

निशित दिल्ली में नौकरी करता है। बेटी की शादी हो चुकी है। गौरव की शादी इंदिरानगर के रिटायर्ड एसडीएम की बेटी सुष्मिता से हुआ है। इन दिनों वह मायके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पिता-पुत्र ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और एसीपी विभूतिखंड की टीम ने घर की तलाशी ली। दोनों का शव अलग-अलग कमरे में बिस्तर पर था।
भाई को व्हाट्सएप पर भेजा पत्र, फिर की खुदकुशी
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक खुदकुशी के सही कारण का पता नहीं चला है। हालांकि, शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक गौरव ने शाम करीब 7 बजे निशित को कॉल किया। इसके कुछ देर बाद निशित को व्हाट्सएप पर भाई का मेसेज मिला। इसे देखने के बाद निशित ने जीजा आशीष तिवारी को कॉल कर जानकारी दी। आशीष ने पुलिस को बताया कि वह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए तो दोनों अलग-अलग कमरों में मृत पड़े थे। आशीष की सूचना पर ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची।
पत्नी, भाई और जीजा के नाम लिखा पत्र
पुलिस के मुताबिक डॉ. गौरव के कमरे से तीन पत्र मिले। इसमें एक पत्नी, दूसरा भाई और तीसरा जीजा के नाम था। निशित को कुछ जिम्मेदारी सौंपी थी। यह भी लिखा था कि अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं। तुम परिवार का ख्याल रखना। गौरव ने अपने पत्नी को सारा सामान दिलाने के लिए भी लिखा। पत्नी के लिए लिखा था कि तुम मेरे जगह नौकरी कर लेना। जीजा से कहा कि आप मेरी पत्नी का सारा सामान वापस करवा देना और निशित की मदद करना।

घर पर नहीं थी दोनों की पत्नी
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को पिता व पुत्र ही घर पर थे। डॉ. माधव की बेटी का दस दिन पहले हाथ टूट गया था। उसकी देखभाल को उनकी पत्नी गई थी। वहीं गौरव की पत्नी कुछ दिनों से मायके में है। वह भी दो दिन पहले रायबरेली से पहुंचा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक गौरव के ससुर ने तहरीर में परिवारीजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच के बाद केस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed