{"_id":"650b4b94c11d587b0d076b34","slug":"retired-assistant-engineer-became-victim-of-sextortion-gang-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सेक्सटॉर्शन गैंग ने अब सेवानिवृत्त अभियंता का किया 'शिकार', नशीली चाय देकर बनाया वीडियो, मांगे 2 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सेक्सटॉर्शन गैंग ने अब सेवानिवृत्त अभियंता का किया 'शिकार', नशीली चाय देकर बनाया वीडियो, मांगे 2 लाख
Thu, 21 Sep 2023 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 06:35 AM IST
सार
सोलर पैनल सिस्टम दिखाने के बहाने से जानकीपुरम बुलाकर नशीली चाय देकर बेहोश कर दिया गया। एक युवती ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर दो लाख की डिमांड की। पीड़ित ने मंगलवार को आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आशियाना इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त सहायक अभियंता को सेक्सटॉर्शन गैंग ने अपना शिकार बनाया। सोलर पैनल सिस्टम दिखाने के बहाने से जानकीपुरम बुलाकर नशीली चाय देकर बेहोश कर दिया गया। एक युवती ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर दो लाख की डिमांड की। पीड़ित ने मंगलवार को आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।
आशियाना के सेक्टर-जी इलाके में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता रहते हैं। उनके मुताबिक, कुछ दिन पहले जानकीपुरम कुर्सी रोड निवासी जावेद नाम के एक युवक से सोलर पैनल सिस्टम को लेकर बात हुई थी। जावेद ने कई बार फोन किया और जानकीपुरम अपने पते पर सोलर पैनल सिस्टम दिखाने के लिए बुलाया। वह बताए पते पर पहुंचे, जहां जावेद से मुलाकात के दौरान चाय पीने के बाद उनको होश नहीं रहा। इसका फायदा उठाते हुए जावेद ने एक युवती की मदद से उनके अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। कुछ देर के बाद जब पीड़ित को होश आया तो उन्होंने सोलर पैनल सिस्टम लेने से मना कर दिया।
दो लाख रुपये मांगे
पीड़ित के अनुसार, 16 सितंबर को आरोपी युवती ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजे। साथ ही अनजान नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने दो लाख की डिमांड की। मांग पूरी न होने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने मंगलवार को आशियाना थाने में जावेद और युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस को आरोपियों के चार अलग-अलग मोबाइल नंबर भी दिए है।