फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired army personnel defrauded of 17 lakh rupees on the pretext of a land deal

Lucknow News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से जमीन के नाम पर 17 लाख की ठगी

Thu, 17 Sep 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 17 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Retired army personnel defrauded of 17 lakh rupees on the pretext of a land deal
लखनऊ। पीजीआई इलाके में जमीन दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी मनोज कुमार मौर्य से 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आजमगढ़ के हरैया निवासी मनोज ने जितेंद्र समेत तीन लोगों पर रकम हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक, मनोज वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि जितेंद्र ने जगतखेड़ा में प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे रकम ली। बाद में दाखिल खारिज नहीं हुआ। छानबीन में पता चला कि आरोपी ने अपने हिस्से से अधिक जमीन बेच दी थी।
विज्ञापन

मनोज के मुताबिक, उन्होंने जितेंद्र, दीपक सिंह और पंकज मिश्रा को ऑनलाइन भुगतान के अलावा नकद और चेक से कुल 17 लाख रुपये दिए थे। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed