{"_id":"5d33365f8ebc3e6cff02d245","slug":"retd-justice-d-k-arora-has-been-appointed-as-chairman-rera-apaealate-tribunal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अरोड़ा बने रेरा अपीलीय अधिकरण के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अरोड़ा बने रेरा अपीलीय अधिकरण के चेयरमैन
Sun, 21 Jul 2019 12:26 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा को रेरा अपीलीय अधिकरण का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) में निस्तारित मामलों से असंतुष्ट पक्ष रेरा अपीलीय अधिकरण के समक्ष अपील कर सकते हैं।
जस्टिस अरोड़ा लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि स्नातक व इंडियन ला इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से श्रम कानून में पीजी डिप्लोमा डिग्री धारक हैं। जस्टिस अरोड़ा काफी समय तक प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता रहे। 13 फरवरी 2009 को वह हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त हुए और 24 दिसंबर 2010 से नियमित न्यायमूर्ति बने। वह पिछले महीने ही रिटायर हुए हैं। मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद जस्टिस अरोड़ा की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है।