फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Restoration of old pension: Employees will go on nationwide strike on February 16, formation of Eighth Pay Com

पुरानी पेंशन बहाली: 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे कर्मचारी, आठवें वेतन आयोग का गठन भी होगा मुद्दा

Fri, 09 Feb 2024 07:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 Feb 2024 07:45 AM IST
सार

आठवें वेतन आयोग का गठन व पुरानी पेंशन बहाली से इन्कार करने पर प्रदेश के कर्मचारी नाराज हैं। इसके लिए 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। 

विज्ञापन
Restoration of old pension: Employees will go on nationwide strike on February 16, formation of Eighth Pay Com
16 को कर्मचारी उठाएंगे अपनी मांगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठवें वेतन आयोग के गठन और पुरानी पेंशन बहाली पर सरकार के इन्कार से नाराज कर्मचारी 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बृहस्पतिवार को कहा कि 16 फरवरी को कर्मचारी जिला कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे। कृषि भवन में उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांगों का हल न होने पर देश भर में लोकसभा चुनाव तक कर्मचारी सम्मेलन आयोजित कर सरकार की जन, मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, आठवें पे कमीशन के गठन, 18 महीने के बकाया डीए-डीआर के भुगतान, ठेका संविदा कर्मियों को नियमित करने व खाली पड़े करीब एक करोड़ पदों को पक्की भर्ती भरकर बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए धन नहीं है, लेकिन पूंजीपतियों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


पूंजीपतियों को लाखों करोड़ रुपये की राहत देने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों, उर्वरक, रेलवे में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली सब्सिडी को समाप्त कर दिया गया। वहीं, आम आदमी के खाने पीने की चीजों पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। इस मौके पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स महासंघ के उपाध्यक्ष एसपी सिंह, राज्य अध्यक्ष अमरनाथ यादव, ओपी त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष कमल अग्रवाल, यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र प्रताप सिंह व संदीप पांडेय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed