{"_id":"5da407588ebc3e012d6810bf","slug":"restaurent-owner-arrested-in-ravi-murder-case-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: रवि हत्याकांड में चौतरफा बवाल के बाद ढाबा मालिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: रवि हत्याकांड में चौतरफा बवाल के बाद ढाबा मालिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Mon, 14 Oct 2019 10:57 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
रवि सिंह (फाइल फोटो), ढाबे के अंदर मारपीट का वीडियो वायरल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के रवि हत्याकांड पर चौतरफा बवाल के बाद पुलिस ने ढाबा मालिक सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गोपनीय स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस हत्यारोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश कर सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, 9 अक्टूबर को रवि उर्फ आदित्य अपने दोस्तों के साथ मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे स्थित सोमू ढाबा में खाना खाने गया था। जहां किसी बात को लेकर उनका ढाबे के स्टॉफ से झगड़ा हो गया था। जिस पर ढाबे के मालिक व उसके गुर्गों ने रवि और उसके साथियों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
इस मारपीट के बाद अगले दिन सुबह रवि की लाश हरचंदपुर थाना क्षेत्र महाराजगंज रोड पर मिली थी। जिस पर जमकर बवाल हुआ। मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि किस क्रूरता के साथ ढाबे के अंदर रवि व उसके साथियों को पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खोलेगा राज
आदित्य हत्याकांड में कई राज सीसीटीवी फुटेज भी खोलेंगे। सोमू ढाबा में सीसीटीवी फुटेज खोलने के लिए लखनऊ से कंपनी के एक्सपर्ट को बुलाया गया है, क्योंकि बिना पासवर्ड के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग (डीवीआर) खोलना आसान नहीं है। उधर, सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आ रही है कि किसी तरह बचकर भागने के बाद आदित्य प्रताप सिंह का पीछा करते हुए दो वाहन दिखाई दे रहे हैं।