लखनऊ। एसजीपीजीआई में बृहस्पतिवार को जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में टीबी से बचाव और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का संदेश दिया गया। संस्थान ने 50 टीबी मरीजों को इलाज और पोषण की निगरानी के लिए गोद लिया। उन्हें गुड़, चना सत्तू, मूंगफली और हॉर्लिक्स की पोषण पोटली दी गई। वहीं, 76 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
संस्थान में टीबी, एचपीवी टीकाकरण और गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संरक्षण पर 200 पोस्टरों की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता भी हुई। निदेशक पद्मश्री प्रो. आरके धीमान ने कहा कि समय पर एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। प्रो. ऋचा मिश्रा, प्रो. आलोक नाथ, प्रो. देवेंद्र गुप्ता, डॉ. अंजू रानी, डॉ. निधि सिंह और डॉ. अनुज सिंह मौजूद रहे।