फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Respect for senior citizens, enjoyment of poems

Lucknow News: वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, कविताओंं का रसपान

Thu, 27 Feb 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Respect for senior citizens, enjoyment of poems
सम्मानित वरिष्ठ नागरिक।
लखनऊ। सदाशिव साहित्यिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में त्रिवेणी नगर स्थित गुलाबदेवी सत्संग लॉन में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि नीरज सिंह, मुख्य संरक्षक विधायक डॉ. नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शुभारंभ किया। प्रमोद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन में नीरज पांडेय ने पढ़ा- शांतिदूत बनने से जब कोई हल नहीं निकलता है, तब मेरी कविता का अक्षर-अक्षर आग उगलता है। कवयित्री शिखा मिश्रा ने सुनाया- आंखों से जो ओझल है मंजर वह दिखा दूंगी, बहते हुए पानी पर तस्वीर बना दूंगी। अशोक झंझटी, सुरेश कक्कड़, अजय प्रधान, हरिमोहन बाजपेई ने भी काव्यपाठ किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष लवकुश त्रिवेदी ने सभी का आभार जताया। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed