{"_id":"6a175ae8b2817ba06308498b","slug":"residents-in-the-mohanlalganj-area-are-distressed-by-drinking-water-shortages-lucknow-news-c-13-lko1096-1757382-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोहनलालगंज क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोहनलालगंज क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोग परेशान
Thu, 28 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
तहसील में खराब आरओ सिस्टम।
मोहनलालगंज। भीषण गर्मी के बीच मोहनलालगंज विकास खंड क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। करोरा और ससेंडी में जल शोधन प्रणालियां खराब पड़ी हैं। करोरा कस्बे में सहकारी समिति के पास लगी जल शोधन प्रणाली पिछले एक सप्ताह से बंद है। इससे ग्रामीणों, बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। यही स्थिति ग्राम पंचायत ससेंडी के प्राथमिक विद्यालय के पास की है।
मोहनलालगंज तहसील परिसर और विकास खंड कार्यालय परिसर में लगे वाटर कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। इससे आमजनता के साथ अधिवक्ता और वादकारियों को भी काफी परेशानी हो रही है। करोरा निवासी हनीफ ने बताया कि वह सहायक विकास अधिकारी पंचायत से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।