फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Resident doctors protest against Kali Patti Dam: Protests took place in all institutions including SGPGI, KGMU, Lohia Institute

काली पट्टी बांध रेजिडेंट डॉक्टरों ने जताया विरोध : एसजीपीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान सहित सभी संस्थानों में हुआ विरोध

Wed, 18 Aug 2021 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Aug 2021 08:59 PM IST
सार

प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में डीएम- एमसीएच के सेवा विस्तार दिया जा रहा है। ऐसे में डीएम और एमसीएच छात्रों का कहना है कि वे पहले से सीनियर रेजिडेंट रहे हैं। ऐसे में दोबारा इसी पद पर कार्य करना अनुचित है।

विज्ञापन
Resident doctors protest against Kali Patti Dam: Protests took place in all institutions including SGPGI, KGMU, Lohia Institute
एसजीपीजीआई में बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते रेडिजेंट डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा संस्थानों में डीएम और एमसीएच छात्रों को सेवा विस्तार के दौरान सीनियर रेजिडेंट पद पर तैनात किए जाने केविरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया। वे असिस्टेंट प्रोफेसर का मानदेय और कार्य अनुभव की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को कैंडल मार्च निकालेंगे। एसजीपीजीआई के छात्र मांगें नहीं माने जाने पर 27 को होने वाले दीक्षांत समारोह का बहिष्कार कर सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर छात्रों ने दो दिन बाद बैठक कर फैसला लेने की बात कही है।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में डीएम- एमसीएच के सेवा विस्तार दिया जा रहा है। ऐसे में डीएम और एमसीएच छात्रों का कहना है कि वे पहले से सीनियर रेजिडेंट रहे हैं। ऐसे में दोबारा इसी पद पर कार्य करना अनुचित है। नेशनल मेडिकल कमीशन की नियमावली में यह प्रावधान है कि सीनियर रेजिडेंट को असिस्टेंट प्रोफेसर का मानदेय दिया जा सकता है। इसी के तहत ये छात्र मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा आदि को ज्ञापन देने के बाद बुधवार को छात्रों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। एसजीपीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान सहित विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के डीएम व एमसीएच छात्रों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया। एसजीपीजीआई के रेजिडेंट रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आकाश माथुर एवं महामंत्री अनिल गंगवार ने बताया कि बुधवार को सभी छात्र विरोध में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि कैंडल मार्च के बाद बैठक कर अगली रणीनीति बनाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो दीक्षांत समारोह का बहिष्कार भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed