{"_id":"5d7a9c0f8ebc3e013149871f","slug":"resident-doctor-tease-teenager-lucknow-news-lko48120426","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में रेजीडेंट ने की किशोरी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में रेजीडेंट ने की किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू में नशे में धुत्त जूनियर रेजीडेंट ने किशोरी से की छेड़छाड़
केजीएमयू के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में भर्ती मरीज की बेटी से नशे में धुत जूनियर रेजीडेंट ने छेड़छाड़ की। विरोध पर किशोरी को धमकाया।
नर्सिंग स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दूसरे दिन वरिष्ठ डॉक्टरों के सामने भी मामला पहुंचा, लेकिन अभी तक रेजीडेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
शताब्दी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेडियो डायग्नोसिस विभाग के वार्ड में भर्ती मरीज के साथ उसकी 16 साल की बेटी थी।
सूत्रों की मानें तो मंगलवार रात एक जूनियर रेजीडेंट शराब पीकर वार्ड में आया। उसने दवा देने के बहाने से किशोरी को कमरे में बुलाकर छेड़खानी की।
वह बाहर भागी तो रेजीडेंट पीछे आया और गाली-गलौज करने लगा। किशोरी के रोने की आवाज सुनकर अन्य तीमारदारों के साथ नर्सिंग स्टाफ व अन्य रेजीडेंट मौके पर पहुंचे।
सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराया। बुधवार सुबह नर्सिंग कर्मचारियों ने मामले की जानकारी वरिष्ठ डॉक्टरों को दी।
इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व रेजीडेंट से पूछताछ की गई। किशोरी से लिखित में शिकायत करने को कहा गया।
आरोप है कि पिता का इलाज बंद करने की धमकी देने से किशोरी ने लिखित शिकायत नहीं की। उधर, केजीएमयू प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
आरोप है कि रेजीडेंट पहले भी इस तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसे बुद्धा हॉस्टल में नशे की हालत में पकड़ा गया था। वह विभाग के एक वरिष्ठ डॉक्टर का करीबी है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
जरा जिम्मेदारों की सुनिए
प्रवक्ता, केजीएमयू, डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसी शिकायत नहीं मिली है। मामले की लिखित शिकायत की जाती है तो केजीएमयू प्रशासन जांच कराएगा।