फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reservoirs dry up, water crisis deepens

Lucknow News: सूखे पड़े जलाशय, गहराया पानी का संकट

Tue, 21 May 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 21 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Reservoirs dry up, water crisis deepens
ग्रामीण क्षेत्रों में सूखे पड़े तालाब।  - फोटो : संवाद
श्रावस्ती। तराई में मौसम का पारा 43 डिग्री पार पहुंच चुका है। जंगल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलाशय सूखे पड़े हैं। ऐसे में पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी की ओर पलायन कर रहे हैं। इसके बावजूद तालाबों में पानी न भरे जाने से पानी के लिए हाहाकार मचा है।
विज्ञापन

जंगलों में रहने वाले शाकाहारी व हिंसक जीवों को पेयजल मुहैया कराने के लिए मनरेगा योजना से भिनगा, ककरदरी, हरदत्त नगर गिरंट व सोहेलवा जंगल में जलाशयों का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पक्षियों को पानी मुहैया कराने के लिए अमृत सरोवर सहित मनरेगा से आदर्श जलाशय का निर्माण कराया गया था। इतना ही नहीं शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व से मौजूद तालाब, झील व जल संग्रहण स्थलों से अतिक्रमण हटा कर उसे मूल स्वरूप प्रदान करने और अप्रैल माह में ही सूख चुके जलाशयों में पानी भरने का फरमान जारी किया गया था। इसका अब तक अनुपालन नहीं हुआ। जिले का तापमान अब 43 डिग्री सेल्सियस पार जा चुका है। ऐसे में सूखे जलाशयों के कारण छुट्टा मवेशियों सहित जंगली जीव जंतु पानी की तलाश में आबादी की ओर पलायन कर रहे हैं। जिनका सामना इंसानों व पालतू जानवरों से हो रहा है। ऐसे में जहां हिंसक जीव पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं शाकाहारी जंगली जीव मानव सहित श्वान आदि के हमले में मारे जा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन व वन विभाग की ओर से सूखते जलाशयों में पानी भरने का कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन

ये है तालाब, झील व जल संग्रहण की स्थिति
जिले के राजस्व अभिलेखों में 6153 तालाब, झील व अन्य जल संग्रहण मौजूद हैं। इनमें से इकौना तहसील क्षेत्र में 1890, जमुनहा में 599 और भिनगा तहसील क्षेत्र में 3664 तालाब शामिल हैं। जिनका कुल रकबा 9640.2176 हेक्टेअर है। इनमें से इकौना में 80, जमुनहा में 1231 व भिनगा में 56 नए तालाब बनवाए गए हैं। जिन्हें मनरेगा योजना से आदर्श जलाशय व अमृत सरोवर के रूप में तैयार कराया गया है। जिनका कुल रकबा 605.0658 हेक्टेअर है। इनमें से अधिकांश तालाब सूखे पड़े हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में सूखे पड़े तालाब। 

ग्रामीण क्षेत्रों में सूखे पड़े तालाब। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed