फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation rally for congress

'कांग्रेस रच रही आरक्षण खत्म करने की साजिश'

Fri, 25 Oct 2013 12:31 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
reservation rally for congress

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है।

विज्ञापन


पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण बढ़ाने के साथ ही आरक्षण बचाने की लड़ाई भी लड़नी होगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय से पिछड़ी जातियों की सामाजिक न्याय यात्रा और 17 जातियों की अधिकार रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुलायम सिंह ने कहा कि वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी बनाते समय उन्होंने समाज के पिछड़ों, वंचितों को जोड़ने और उन्हें हक दिलाने का सपना देखा था।
विज्ञापन


सपा शुरू से ही गरीबों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने लोकसभा में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाई।

पहले उनकी और अब अखिलेश यादव की सरकार ने उनके अधिकार के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा।

मुलायम सिंह ने कहा, उनका सपना 26 साल बाद साकार हो रहा है। वंचितों, पिछड़ों को सामाजिक-राजनीतिक शक्ति मिल रही है।

पढ़ें-मुलायम की उम्मीदें लेकर निकली सपा की रथ यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


रथ यात्राओं की अगुवाई पिछड़े वर्ग से जुड़े नेता कर रहे हैं। कुछ लोग कहेंगे कि रथ यात्राएं इलेक्शन के लिए निकाली जा रही हैं।

हम साधु, संन्यासी तो है नहीं। चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। उन्होंने रथ यात्राओं के समापन पर 14 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली विशाल रैली में भारी तादाद में शिरकत करने की अपील की।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि रथ यात्रा से जहां समाज के पिछड़ों लोगों को जागरूक करने का मौका मिलेगा, वहीं सरकारी की उपलब्धियां बताने और खामियां जानने का अवसर भी मिलेगा।


आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होना है। इससे तय होगा कि देश किस रास्ते पर चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-कांग्रेस न तो सामाजिक भेदभाव दूर कर पाए और न ही गरीबी खत्म कर सके।

केंद्र सरकार की नीतियों से महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें रथ यात्रा के दौरान आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हवा के ठेके में भी बेईमानी
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने घोटालों का रिकॉर्ड बनाया है।

टूजी घोटाले को हम समझा भी नहीं पाते। स्पेक्ट्रम हवा में होता है, दिखता नहीं। केंद्र के नेताओं ने तो हवा के ठेके में भी घोटाला कर दिया।

प्रदेश में बसपा की पिछली सरकार में भी खूब घोटाले हुए। सपा सरकार ने इन्हें रोककर विभिन्न योजनाओं के जरिये जनता का पैसा जनता को लौटाया है।

लखनऊ की पॉलिटिकल खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed