फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation list for nagar nigam issued by Uttar Pradesh government.

यूपी नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षित मेयर पदों की सूची जारी, देखें- पूरी लिस्ट

Fri, 13 Oct 2017 12:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Oct 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
reservation list for nagar nigam issued by Uttar Pradesh government.
- फोटो : amar ujala
यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सरकार ने नगर निगमों में महापौर और नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए सीट आरक्षण की अधिसूचना बृहस्पतिवार को देर रात जारी कर दिया है। नगर विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 16 नगर निगमों में से 6 नगर निगमों में महापौर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


जिनमें लखनऊ समेत कानपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, वाराणसी व गाजियाबाद शामिल हैं। इसी तरह 7 नगर निगमों के महापौर के पद को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। सरकार ने सभी 199 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों के अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की सूची भी जारी कर दी है। सरकार ने 20 अक्तूबर तक इस संबंध में आपत्ति दाखिल करने का समय सीमा तय किया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक लखनऊ, कानपुर व गाजियाबाद नगर निगम में महापौर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वाराणसी व फिरोजाबाद नगर निगम में महापौर का चुनाव सिर्फ पिछड़ी जाति की महिलाएं ही लडेंगी। इसी तरह मेरठ में  चुनाव लड़ने का मौका अनुसूचित जाति की महिला को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर और सहारनपुर नगर निगम के महापौर की सीट पिछड़ा वर्ग केलिए आरक्षित किया गया है। पहली बार नगर निगम बनने वाले दोनों निकायों में मथुरा-वृंदावन को अनसूचित जाति तो अयोध्या नगर निगम में महापौर का पद अनारिक्षत श्रेणी में रखा गया है।

देखें, पूरी लिस्ट-



 

नगर पालिका परिषद में भी महिलाओं को तरजीह

reservation list for nagar nigam issued by Uttar Pradesh government.
प्रतीकात्मक फोटो

199 नगर पालिका परिषद में से सर्वाधिक 121 सीट को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। जिसमें से 40 सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी तरह 53 सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जिनमें से 35 सीट पिछड़ा वर्ग व 18 सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए है। अनुसूचित जाति केलिए 25 नगर पालिका परिषद की सीटें आरक्षित की गई है, जिसमें 17 अनूसूचिजाति के लिए और 8 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए है।

नगर पंचायतों में सर्वाधिक 178 सीट अनारक्षित
438 नगर पंचायतों में सर्वाधिक 178 सीटों को अनारक्षित रखा गया है। जबकि 145 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें से अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 18, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 40 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 86 सीटें आरक्षित हैं। इसी तरह अनुसूचित जनजाति महिला के लिए भी एक सीट आरक्षित की गई है। 37 नगर पंचायतें अनुसूचित जाति व 78 पिछड़े वर्ग केलिए आरक्षित की गई हैं।

ये है नगर पंचायतों का हाल

reservation list for nagar nigam issued by Uttar Pradesh government.

जनपद का नाम--नगर पंचायत--आरक्षण का वर्ग
बाराबंकी--सिद्धौर--अनुसूचित जाति
सुलतानपुर--दोस्तपुर--अनुसूचित जाति
लखनऊ--नगराम--अनुसूचित जाति
अंबेडकरनगर--इल्तिफातगंज--पिछड़ा वर्ग महिला
फैजाबाद--भदरसा--पिछड़ा वर्ग महिला
बाराबंकी--जैदपुर--पिछड़ा वर्ग महिला
बाराबंकी--दरियाबाद--पिछड़ा वर्ग

सुलतानपुर--कोइरीपुर--‌पिछड़ा वर्ग
बहराइच--जरवल--पिछड़ा वर्ग
बाराबंकी--सुबेहा--पिछड़ा वर्ग
फैजाबाद--गोसाईंगंज--पिछड़ा वर्ग
रायबरेली--महराजगंज--पिछड़ा वर्ग
रायबरेली--ऊंचाहार--पिछड़ा वर्ग

सीतापुर--पैंतेपुर--पिछड़ा वर्ग
गोंडा--खरगूपुर--पिछड़ा वर्ग
बाराबंकी--देवा--पिछड़ा वर्ग
गोंडा--कटरा--पिछड़ा वर्ग
लखनऊ--बख्‍शी का तालाब--अनारक्षित
बाराबंकी--फतेहपुर--महिला
अंबेडकरनगर--असरफपुर किछौछा--अनारक्षित
सीतापुर--तंदौर अहमदाबाद--महिला
सीतापुर--सिधौली--महिला
बलरामपुर--तुलसीपुर--महिला

ये नगर पंचायत की सीटें इनके लिए आरक्षित

reservation list for nagar nigam issued by Uttar Pradesh government.

रायबरेली--लालगंज--अनारक्षित
सीतापुर--महोली    --महिला
बाराबंकी--बंकी--अनारक्षित
सीतापुर--हरगांव    --अनारक्षित
बाराबंकी--बेलहरा--महिला
गोंडा--परसपुर--महिला
रायबरेली--नसीराबाद--महिला
लखनऊ--काकोरी--महिला

लखनऊ--मलिहाबाद--महिला
बाराबंकी--हैदरगढ़--महिला
बलरामपुर--पचपेड़वा--महिला
श्रावस्ती--इकौना--अनारक्षित
रायबरेली--सलोन--अनारक्षित
फैजाबाद--बीकापुर--अनारक्षित
बाराबंकी--रामनगर--अनारक्षित
अमेठी--अमेठी--अनारक्षित

‌बहराइच--रिसिया--अनारक्षित
लखनऊ--अमेठी--अनारक्षित
रायबरेली--बछरावां--अनारक्षित
बाराबंकी--सतरिख--अनारक्षित
रायबरेली--परशदेपुर--अनारक्षित
रायबरेली--डलमऊ--अनारक्षित
लखनऊ--गोसाईंगंज--अनारक्षित

गोण्डा--मनकापुर--अनारक्षित
बाराबंकी--टिकैतनगर--अनारक्षित
लखनऊ--महोना--अनारक्षित
अमेठी--मुसाफिरखाना--अनारक्षित
सुलतानपुर--कादीपुर--अनारक्षित
लखनऊ--इटौंजा--अनारक्षित

नगर पालिका परिषद में ये सीटें इनके लिए हैं आरक्षित

reservation list for nagar nigam issued by Uttar Pradesh government.
डेमो इमेज

जनपद का नाम--नगर पालिका परिषद--आरक्षण का वर्ग
अमेठी--गौरीगंज--अनुसूचित जाति
सीतापुर--मिश्रिख, नैमिषाारण्य--अनुसूचित जाति महिला
अंबेडकरनगर--जलालपुर--पिछड़ा वर्ग महिला
गोंडा--करनैलगंज--पिछड़ा वर्ग महिला
अंबेडकरनगर--टांडा--पिछड़ा वर्ग महिला
सीतापुर--खौराबाद--पिछड़ा वर्ग

फैजाबाद--रुदौली--पिछड़ा वर्ग
सीतापुर--लहरपुर--पिछड़ा वर्ग
सीतापुर--महमूदाबाद--पिछड़ा वर्ग
बहराइच--नानपारा--पिछड़ा वर्ग

फतेहपुर--फतेहपुर--महिला
बहराइच--बहराइच--महिला
सीतापुर--सीतापुर--अनारक्षित
बाराबंकी--नवाबगंज--महिला
गोंडा--गोंडा--महिला

अंबेडकरनगर--अकबरपुर--महिला
सुलतानपुर--सुलतानपुर--महिला
बलरामपुर--बलरामपुर--महिला
सीतापुर--बिसवां    --अनारक्षित
श्रावस्ती--भिनगा--अनारक्षित
बलरामपुर--उतरौला--अनारक्षित
गोंडा--नवाबगंज--अनारक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed