{"_id":"5e69fcd58ebc3ea82d4b0b11","slug":"reservation-in-trains-became-more-expensive-after-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली बाद ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी, विमान के करीब पहुंचा प्रीमियम तत्काल सीटों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली बाद ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी, विमान के करीब पहुंचा प्रीमियम तत्काल सीटों का किराया
Thu, 12 Mar 2020 02:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Mar 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली बाद यात्रियों के सामने लखनऊ से लौटने की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। वहीं, प्रीमियम तत्काल में सीटें तो हैं, पर डायनेमिक फेयर से इनका किराया विमान के करीब पहुंच गया है। गुरुवार का लखनऊ से मुंबई का पुष्पक का टिकट 4035 रुपये में बिका तो फ्लाइट का टिकट 5846 रुपये में खरीदा गया।
विज्ञापन
दिल्ली, मुंबई लौटने वालों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। कंफर्म टिकटों की मारामारी है, तो यात्री तत्काल व प्रीमियम तत्काल सीटों के भरोसे हैं। 12 मार्च को मुंबई जाने वाले को पुष्पक एक्सप्रेस में थर्ड एसी का तत्काल प्रीमियम का टिकट 3680 रुपये में खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
सेकेंड एसी का टिकट 4035 रुपये में बिका। इस ट्रेन के स्लीपर, थर्ड व सेकेंड एसी में सामान्य वेटिंग क्रमश: 345, 78 व 30 पहुंच गई है। लखनऊ जंक्शन एलटीटी एक्सप्रेस में स्लीपर का तत्काल प्रीमियम का किराया 1705 रुपये, थर्ड एसी का 2465 रुपये और सेकेंड एसी का 3445 रुपये रहा।
विज्ञापन
तीनों श्रेणियों में सीटें रिक्त रहीं। ट्रेन में गुरुवार की वेटिंग क्रमश: 249, 55 व 19 हो गई है। शुक्रवार को गोरखपुर मुंबई स्पेशल में स्लीपर का किराया 810 रुपये, थर्ड एसी का 2035 रुपये और सेकेंड एसी का 2805 पहुंच गया।
दिल्ली का किराया 2780
दिल्ली जाने के लिए गुरुवार को लखनऊ मेल के प्रीमियम तत्काल कोटे में स्लीपर की सीटें ही नहीं बचीं। थर्ड एसी का टिकट 2420 और सेकेंड एसी का टिकट 2780 में बिका। इन्हीं श्रेणियों में सामान्य वेटिंग क्रमश: 268, 125, 75 थी। एसी एक्सप्रेस में थर्ड एसी की वेटिंग 269, सेकंड की 115 थी। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 329, एग्जीक्यूटिव में 26 और अनुभूति कोच में वेटिंग 22 रही।
इनमें है गुंजाइश
लखनऊ-आनंदविहार स्पेशल (04221) में गुरुवार को वेटिंग है। शुक्रवार से 16 मार्च तक स्लीपर में क्रमश: 182, 190, 97 व 363 सीटें खाली हैं। थर्ड एसी में आरएसी चल रही है और सेकेंड एसी में शुक्रवार व शनिवार को 14 व दो सीटें खाली हैं। गुरुवार को तेजस एक्सप्रेस (82501) की चेयरकार का किराया 2041 रुपये पहुंच गया। एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2621 रुपये है। दोनों श्रेणियों में सीटें उपलब्ध रहीं।
इनमें है गुंजाइश
लखनऊ-आनंदविहार स्पेशल (04221) में गुरुवार को वेटिंग है। शुक्रवार से 16 मार्च तक स्लीपर में क्रमश: 182, 190, 97 व 363 सीटें खाली हैं। थर्ड एसी में आरएसी चल रही है और सेकेंड एसी में शुक्रवार व शनिवार को 14 व दो सीटें खाली हैं। गुरुवार को तेजस एक्सप्रेस (82501) की चेयरकार का किराया 2041 रुपये पहुंच गया। एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2621 रुपये है। दोनों श्रेणियों में सीटें उपलब्ध रहीं।
फ्लाइटें भी हैं विकल्प
फ्लाइटों में किराया कमोबेश कम ही महंगा हुआ है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गुरुवार की गोएयर की शाम 6.40 बजे नॉन स्टॉप फ्लाइट जी8-188 का किराया 3710 रहा। विस्तारा की यूके-879 का किराया 3769 रुपये, इंडिगो की 6ई-447 का 3788 रुपये, एयर इंडिया की एआई-412 का 5036 रुपये रहा।
ऐसे ही मुंबई जाने वाली इंडिगो की नॉनस्टॉप फ्लाइट 6ई-185 का किराया 5846 रुपये, एयर इंडिया की उड़ान एआई-626 का किराया 5981 रुपये, गोएयर की जी8-2609 का 7371 रुपये है।
ऐसे ही मुंबई जाने वाली इंडिगो की नॉनस्टॉप फ्लाइट 6ई-185 का किराया 5846 रुपये, एयर इंडिया की उड़ान एआई-626 का किराया 5981 रुपये, गोएयर की जी8-2609 का 7371 रुपये है।