फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation for senior citizen in trains.

एक अप्रैल से ट्रेनों में अब बुजुर्गों को आसानी से मिलेगी बर्थ

Fri, 25 Mar 2016 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Mar 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
reservation for senior citizen in trains.

रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित कोटे में सीटों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ा दी है। यह व्यवस्था पहली अप्रैल से लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैफिक) मोहम्मद जमशेद ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अब हर ट्रेन में 80 से 90 सीटें आरक्षित रहेंगी। वहीं गर्भवती महिलाएं भी इस कोटे का लाभ ले सकेंगी।
विज्ञापन


राजधानी, दुरंतो और फुल एसी एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रति कोच तीन के बजाय अब चार बर्थ वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित होंगी।

बता दें, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटों का कोटा बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बजट में इसकी घोषणा भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कोच में दिया गया आरक्षण

reservation for senior citizen in trains.

सीनियर सिटीजन के लिए आरक्षण में कोटे की व्यवस्था वर्ष 2007 में लागू की गई थी। तब स्लीपर, एसी 3 और एसी 2 के हर कोच में दो बर्थ का कोटा तय किया गया था।

वर्ष 2015 में स्लीपर क्लास के हर कोच में दो बर्थ के कोटे को बढ़ाकर चार बर्थ कर दिया गया। अब इसे बढ़ाकर स्लीपर क्लास में प्रति कोच छह बर्थ और एसी 3 व एसी 2 में प्रति कोच तीन-तीन बर्थ कर दिया गया है।

जमशेद ने बताया कि एक अप्रैल से ‘मेरी गो राउंड सिस्टम’ भी लागू किया जा रहा है। इसके तहत एमजीआर सिस्टम रैक संचालन के लिए आवश्यक लोको, वैगन, ब्रेक वैन और अन्य रोलिंग स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed