{"_id":"8e25cd0f270fbfb83e5553c83a5f797b","slug":"reservation-for-backward-class-in-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोन्नति में पिछड़ों को मिले आरक्षण: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोन्नति में पिछड़ों को मिले आरक्षण: अनुप्रिया
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
अपना दल ने प्रोन्नति में दलितों की तरह पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
दल की राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल ने सरकार से यह मांग लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में की।
उन्होंने कहा कि अपना दल यह मांग करता है कि ओबीसी के बैकलॉग कोटे को तत्काल भरा जाए। प्रोन्नति में दलितों की तरह पिछड़ों को आरक्षण दिया जाए।
पढ़ें-'सचिन क्रिकेट के तो मोदी राजनीति के भगवान'
विज्ञापन
न्याय पालिका में दलितों, पिछड़ों, पसमान्दा को आरक्षण दिया जाए। तथा केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा अपने शासनकाल में की गई सरकारी नियुक्तियों में दलितों, पिछड़ों, पसमान्दा व आदिवासियों की भागीदारी पर श्वेतपत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद अनुप्रिया ने कहा कि वीपी सिंह देश की राजनीति में भ्रष्टाचार (बोफोर्स घोटाला) को एजेंडा बनाकर सत्ता परिवर्तन करने वाले एक बड़े नायक थे।
उनके प्रयास से ही देश की राजनीति में सामाजिक न्याय के मुद्दे को स्थान मिला। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई लोग उपस्थिति रहे।