फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   research lucknow university

Lucknow News: 21-40 वर्ष के युवा ऑनलाइन किराने के सबसे बड़े उपभोक्ता

Thu, 09 Nov 2023 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
research lucknow university
लखनऊ। 2000 के दशक की शुरुआत में ऑनलाइन किराने की खरीदारी सिर्फ वयस्कों तक सीमित थी। 20 साल के अंतराल के बाद उपभोक्ता व्यवहार में बड़ा बदलाव आ गया है। अब वयस्कों के बजाय युवाओं ने ऑनलाइन किराने की खरीदारी की बागडोर संभाल ली है। भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ के फैकल्टी डॉ. अरविंद श्रॉफ ने भारत और पुर्तगाल के विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह अध्ययन किया है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स रिसर्च जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, तुरंत लेनदेन के साथ ही पैकेजिंग और डिलीवरी में सुधार होने की वजह से किराने के सामान की ऑनलाइन खरीद ने जोर पकड़ा है। अध्ययन के अनुसार, 21-40 वर्ष की आयु के युवा उपभोक्ता ऑनलाइन किराने के सबसे बड़े उपभोक्ता हैं। इस शोधपत्र में 27 देशों में 2000 और 2023 के बीच प्रकाशित 145 शोध लेखों का विश्लेषण करके रिपोर्ट तैयार की गई है। डॉ. अरविंद श्रॉफ ने कहा, यह अध्ययन ऑफलाइन से ऑनलाइन बिजनेस मॉडल की हमारी समझ में योगदान देता है। स्मार्टफोन और इंटरनेट की वजह से ऑनलाइन खरीदारी में तेजी आई है। परेशानीमुक्त ऑनलाइन भुगतान और सहकर्मियों से मिली रेटिंग ऑनलाइन किराने की खरीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed