फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Research has shown that lack of copper in body makes acne severe and leaves marks on face

शोध में खुलासा: शरीर में तांबे की कमी मुंहासों को बनाती है गंभीर, चेहरे पर पड़ जाते निशान; पढ़ें पूरी रिसर्च

Tue, 02 Sep 2025 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

शरीर में तांबे की कमी से मुंहासों की समस्या गंभीर हो सकती है। लोहिया संस्थान ने अध्ययन में इसे साबित किया है। इंडियन जर्नल ऑफ डर्मिटोलॉजी के अगस्त के अंक में यह प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
Research has shown that lack of copper in body makes acne severe and leaves marks on face
कील-मुंहासे (सांकेतिक) - फोटो : freepik.com

विस्तार

लोहिया संस्थान ने अध्ययन में मुंहासे से पीड़ित 139 युवाओं और 86 स्वस्थ नौजवानों को शामिल किया गया। इनकी उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच थी। मुंहासे से पीड़ित युवाओं में से 32 की समस्या सामान्य, 82 की मध्यम और 25 की गंभीर थी। दोनों समूहों के खून के सैंपल लेकर तांबा, जस्ता, सेलेनियम, सीसा, पारा, कैडमियम की जांच की गई। अध्ययन के सभी प्रतिभागियों में कैडमियम की उपस्थिति नहीं मिली।

विज्ञापन


मुंहासों की गंभीरता वाले युवाओं के शरीर में तांबा, तांबा-जिंक और तांबा-सेलेनियम का अनुपात कम था। स्वस्थ युवाओं के मुकाबले इनमें सीसा, पारा, तांबा-पारा और तांबा-सीसा का अनुपात बढ़ा मिला। अध्ययन में डॉ. सौम्या अग्रवाल, डॉ. शिवानी सिंह, डॉ. सोनल अग्रवाल, डॉ. वंदना तिवारी और डॉ. विक्रम सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

किशोरावस्था में 90 फीसदी तक में समस्या

किशोरावस्था में 90 फीसदी तक लोगों को मुंहासों की समस्या होती है। आमतौर पर यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। 20 फीसदी मामलों में इसकी वजह से चेहरे पर निशान पड़ जाते हैं। मुंहासे शारीरिक अस्वस्थता का कारण बन सकते हैं। इसे लेकर किशोरों में चिंता, अवसाद और पारस्परिक संबंधों में समस्या भी देखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


''शरीर में सभी धातुओं की आदर्श उपस्थिति उत्तम स्वास्थ्य की निशानी है। हमारे खानपान से इनकी पूर्ति हो जाती है। हमें स्वस्थ आहार लेना चाहिए और भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए।'' -डॉ. विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और विभागाध्यक्ष, जनरल मेडिसिन विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed