फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Republic Day celebrations will continue till 26th

Lucknow News: 26 तक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस का जश्न

Tue, 20 Jan 2026 03:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrations will continue till 26th
यूपी प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में संस्था की अध्यक्ष रजिया नवाज व अन्य।
लखनऊ। सामाजिक संस्था जश्न-ए-आजादी की ओर से गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत 26 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यूपी प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में संस्था की अध्यक्ष रजिया नवाज ने कहा कि इस बार भी सभी वर्गों और धर्मों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक सदस्य मुर्तजा अली और बज्मी युनुस ने बताया कि 18 से 26 तक आयोजन होने हैं। 18 को काकोरी कांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 20 को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिबिर, 21 को शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, 22 को सर्वोदय नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 23 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण, 24 को शहीदों एवं महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई व माल्यार्पण और 25 को भारतीय संविधान पर संगोष्ठी होगी।
विज्ञापन


26 जनवरी को सुबह 11:05 बजे हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के बाहर सभी धर्मों के धर्माचार्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण होगा। तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े जाएंगे। शाम को हजरतगंज व्यापार मंडल एवं जत्र-ए-आजादी के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर वामिक खान, मुर्तजा अली, अब्दुल वहीद, कवि वेदव्रत वाजपेयी और मनुव्रत वाजपेयी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed