फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reports of those who came in contact with the infected person are pending

Lucknow News: संक्रमित के संपर्क में आने वालों की रिपोर्ट अटकी

Sun, 30 Aug 2026 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Reports of those who came in contact with the infected person are pending
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संक्रमित महिला की मौत के बाद उसके संपर्क में आए 17 डॉक्टर-कर्मचारी और मरीज आइसोलेट हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार तक नहीं आई। इससे अस्पताल प्रशासन भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार को इंदिरानगर निवासी स्वाइन फ्लू की मरीज ने दम तोड़ दिया था। उसके इलाज में लगे डॉक्टरों और कर्मचारियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल प्रशासन को शनिवार तक इसकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन यह नहीं मिली। महिला के परिवारीजनों ने संक्रमण की जानकारी अस्पताल में नहीं दी थी। बाद में इसका पता लगने पर अस्पताल प्रशासन ने महिला के संपर्क में आए डॉक्टर-कर्मचारियों और अन्य संबंधितों की जांच कराई। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। परिवार के कुछ सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाएं भी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed