फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Report summoned from six departments including Jal Nigam

Lucknow News: जल निगम समेत छह विभागों से रिपोर्ट तलब

Thu, 07 Nov 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Report summoned from six departments including Jal Nigam
रायबरेली। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में सदन के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के सामने उठे मामलों को लेकर बुधवार को दिनभर अफसर हलकान रहे। जल निगम व स्वास्थ्य विभाग समेत छह विभागों के अधिकारियों से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही कमेटियों का गठन कर जांच शुरू कराई जाएगी। बैठक में उठे मामलों की कार्यवृत्ति तैयार करके जल्द ही सांसद राहुल गांधी के हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


दिशा की बैठक के बाद निर्देशों के पालन को लेकर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। बुधवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता से 182 पूर्ण परियोजनाओं और ऊंचाहार में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन


सीएमओ से वेंटीलेटर व स्टाफ के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। उपायुक्त मनरेगा को कार्मियों को मानदेय भुगतान व श्रम सामग्री के अनुपात और डीएसओ को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस रिफलिंग के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिला पंचायत को 149 गड्ढायुक्त सड़कों के संबंध में ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंशों के संरक्षण सहित अन्य बिंदुओं की रिपोर्ट देने को कहा गया है। विभागों से रिपोर्ट आने के बाद जांच के लिए कमेटियों का गठन होगा।


इनसेट
दिशा की बैठक के बाद संबंधित विभागों से संबंधित परियोजनाओं और कार्यों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सत्यापन के लिए कमेटी बनाई जाएगी। बैठक की कार्यवृत्ति भी तैयारी कराई जा रही है। कार्यवृत्ति पर सांसद के हस्ताक्षर होने हैं।
- अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed