फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three goons arrested for theft in lucknow

रिपोर्ट लिखाई 30 हजार चोरी की, मिले 7.5 लाख, पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 18 Nov 2020 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
three goons arrested for theft in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के  ठाकुरगंज में रविवार रात सतखंडा के पास स्थित रजा मेडिकल स्टोर और अवध इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से साढ़े आठ लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि मेडिकल स्टोर संचालक सईद रजा ने 30 हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी दी थी, जबकि चोरों ने साढ़े सात लाख रुपये उड़ाने की बात कुबूल की है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने परिजनों से चोरी की रकम छिपाने के उद्देश्य से कम रकम बताई थी।
विज्ञापन


एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर ठाकुरगंज के रईसनगर निवासी अब्दुल्ला, नैपियर रोड पर रहने वाला दिलशाद और नैपियर रोड पार्ट टू निवासी व वर्तमान में तालकटोरा में करबला दूध डेयरी के पास रहने वाला मो. फाजिल है। अब्दुल्ला गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने मिलकर ठाकुरगंज व शहर के अन्य इलाकों में चोरी की कई वारदातें की हैं। अब्दुल्ला के खिलाफ ठाकुरगंज में ही चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं तो दिलशाद और मो. फाजिल के खिलाफ पांच-पांच केस हैं। तीनों को सोमवार शाम बंधा रोड शनिदेव मंदिर ढाल से दबोचा गया। 

शटर तोड़कर की गई थी चोरी

इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि चोरों के पास साढ़े आठ लाख रुपये नकद मिले हैं। पूछताछ में अब्दुल्ला ने बताया कि साढ़े आठ लाख रुपये में से साढ़े सात लाख की रकम मेडिकल स्टोर से मिली थी। पुलिस ने यह सुना तो होश उड़ गए। चूंकि, मेडिकल स्टोर संचालक सईद रजा ने मात्र 30 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने रजा से संपर्क किया तो उसने भी सच कुबूल कर लिया। रजा ने बताया कि परिजनों से सही रकम छिपाने के लिए ही उसने 30 हजार रुपये बताए थे। एसीपी ने बताया कि शेष एक लाख रुपये चोरों ने अन्य जगह से उड़ाने की जानकारी दी है।

मालूम हो कि ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज में मालिकी दरगाह निवासी सईद रजा के सतखंडा के पास स्थित रजा मेडिकल स्टोर और पड़ोस में स्थित सआदतगंज के नजफ निवासी अस्सू अरशद की शॉप में रविवार रात चोरी हुई थी। पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम कमिश्नर ने दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed