{"_id":"5a7494cd4f1c1b4f588b6405","slug":"report-filed-against-girlfriend-and-four-others-in-the-suicide-of-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की मौत पर गर्लफ्रेंड समेत चार के खिलाफ केस दर्ज, साजिश कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार की मौत पर गर्लफ्रेंड समेत चार के खिलाफ केस दर्ज, साजिश कर की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
गोली मारीगोली मारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज के बाबूगंज में ठेकेदार करन सिंह द्वारा सड़क किनारे कार खड़ी करके खुद को गोली से उड़ाने के मामले में उसके पिता ने गर्लफ्रेंड समेत चार लोगों के खिलाफ साजिश रचकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप है कि ब्लैकमेल कर रही युवती ने एक करोड़ रुपये न देने पर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या की और खुदकुशी का रूप दिया।
हसनगंज कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि गोसाईंगंज के गांव देहरामऊ निवासी रघुराज सिंह ने टैगोर रोड निवासी युवती, उसके भाई व दो अन्य लोगों पर साजिश रचकर अपने बेटे करन सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
इस पर रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात की जा रही है। रघुराज सिंह का आरोप है कि ज्योति ने उनके बेटे ठेकेदार करन सिंह को जाल में फंसाया। उसे ब्लैकमेल करके मोटी रकम ऐंठी और एक करोड़ रुपये की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
रकम न देने पर बुधवार रात करन को बहाने से बाबूगंज बुलाया और साथियों की मदद से गोली मारकर हत्या करके भाग निकली।
एसएसआई ने बताया कि कार से .315 बोर का तमंचा, बुलेट व सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में उसने युवती पर प्रेमजाल में फंसाकर फोटो व वीडियो क्लिप बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
एक करोड़ रुपये न देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी का जिक्र किया था। एक राहगीर ने बुधवार रात सड़क किनारे खड़ी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे करन सिंह से सड़क पर खड़ी युवती द्वारा नोकझोंक और फायर होने पर भाग निकलने की जानकारी दी थी।
बरामद तमंचे को फोरेंसिक लैब भेजकर अंगुलियों के निशान का मिलान कराया जाएगा। इसके अलावा सुसाइड नोट की लिखावट की भी जांच कराई जाएगी।