फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Report cards were not distributed

Lucknow News: नहीं बंटे रिपोर्ट कार्ड, बच्चों को बोलकर बताया परिणाम

Sat, 01 Apr 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Report cards were not distributed
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही का नतीजा है कि शुक्रवार को कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम ज्यादातर स्कूलों में मौखिक रूप से घोषित किया गया, क्योंकि रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए। परीक्षाफल और पुरस्कार पाने की चाहत में स्कूल पहुंचे बच्चों को निराशा हाथ लगी। सिर्फ यह बताया गया कि उन्हें कितने नंबर मिले हैं। कुछ शिक्षकों ने अपने पास से पैसे खर्च कर रिपोर्ट कार्ड व मेडल बांटे।
विज्ञापन


जिले में 2299 परिषदीय विद्यालयों में लगभग तीन लाख बच्चे पढ़ते हैं। दो रुपये प्रति रिपोर्ट कार्ड की दर से दो लाख 60 हजार 766 बच्चों के लिए पांच लाख 21 हजार 532 रुपये बजट आया, जिसे ब्लाॅकों को भेज दिया गया।
विज्ञापन


सभी बीईओ से पहले ही विद्यालयों को रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया था। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। रिपोर्ट कार्ड के लिए बजट भेज दिया गया है। नए शैक्षिक सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौखिक रूप से बताया परीक्षाफल
परशदेपुर। छतोह के 87 परिषदीय विद्यालयों के 12,603 छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड के लिए इंतजार करना पड़ा। उन्हें मायूसी हाथ लगी। कंपोजिट विद्यालय कांटा में एआरपी धर्मेंद्र मिश्रा, प्रधानाध्यापक बलराम यादव ने बताया कि मौखिक परीक्षाफल घोषित किया गया। अपनी तरफ से मेधावी बच्चों श्रेया, रूही मौर्या, वैष्णवी, अंजली, गुलाब, गौरव, संध्या, लक्ष्मी, राधिका, आशु, मनीष, शिवांग, आर्या, शालिनी, शाहीन, सुमन को मेडल दिए गए। प्राथमिक विद्यालय महानंदपुर में प्रधानाध्यापक आशीष सिंह ने भी मौखिक परीक्षाफल घोषित करने की बात कही। बीईओ धर्मेश कुमार ने बताया कि बजट न मिलने के कारण रिपोर्ट कार्ड नहीं दिए जा सके हैं। (संवाद)

कक्षा पांच और आठ के बच्चों को दिए रिपोर्ट कार्ड
शिवगढ़/जगतपुर। प्राथमिक विद्यालय बैंती प्रथम व द्वितीय का संयुक्त परीक्षाफल मौखिक रूप से बच्चों को सुनाया गया। न कोई रिपोर्ट कार्ड बंटा और न पुरस्कार। शिक्षकों ने बताया कि जब रिपोर्ट कार्ड नहीं मिले तो कहां से व्यवस्था करें। उधर, जगतपुर विकास क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने अपने वेतन से सिर्फ कक्षा पांच व आठ के बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिए। बाकी बच्चों को मौखिक परीक्षाफल बताया गया। प्रभारी बीईओ प्रियंका सिंह ने बताया कि बजट नहीं मिला है। (संवाद)

परीक्षाफल पाकर खुशी से चहके बच्चे
बछरावां/डीह/महराजगंज। प्राथमिक विद्यालय बछरावां में 254 बच्चे परीक्षाफल पाकर चहक उठे। हेडमास्टर बुद्धिप्रकाश अवस्थी ने कहा कि निजी स्रोत से रिपोर्ट कार्ड खरीदे। प्राथमिक विद्यालय शेषपुर समोधा में मौखिक परीक्षाफल घोषित किया गया। हेडमास्टर लोकतंत्र शुक्ला ने बताया कि विभाग से रिपोर्ट कार्ड नहीं मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनावा दयालपुर में प्रधानाध्यापक कुसुम चंद ने मेधावी रोमा, मंजू, प्रिया, शिवांशु को पुरस्कृत किया। प्राथमिक विद्यालय मऊगर्बी में प्रधानाध्यापक दयाशंकर अवस्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। कक्षा पांच के बच्चों को विदाई दी गई। (संवाद)


नए सत्र के लिए तैयारी, शुरू होंगे नए दाखिले
सलोन/ऊंचाहार/खीरों। कंपोजिट विद्यालय खमहरिया पूरे कुशल में 279 बच्चों को परीक्षाफल दिए गए। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि नए सत्र के लिए प्रवेश शनिवार से शुरू हो जाएंगे। प्राथमिक विद्यालय मुर्तुजा नगर में परीक्षाफल बांटने के साथ बच्चों को विदाई दी गई। प्राथमिक विद्यालय खोजनपुर में सभी 159 बच्चों को मौखिक रूप से परीक्षाफल बताया गया। प्रधानाध्यापक जूही ने बताया कि रिपोर्ट कार्ड नहीं मिले हैं। प्राथमिक विद्यालय मनीपुर भटेहरी में प्रधानाध्यापिका आशा मौर्या ने अपने पास से 155 बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटा। प्राथमिक विद्यालय डंडनपुर में कमला देवी व रामदेव ने मेधावियों को मेडल से नवाजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed