फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Report against 30 brokers without name and address

Lucknow News: बिना नाम और पते के 30 दलालों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 31 Mar 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Report against 30 brokers without name and address
लखनऊ। आरटीओ कार्यालय के दलालों के खिलाफ एफआईआर के नाम पर खानापूर्ति हो गई है। सरोजनीनगर पुलिस ने रविवार को बिना नाम-पता के 30 दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में अंधेर की बात ये है कि आरटीओ कार्यालय में जिन बाबुओं की कुर्सियों पर बैठकर दलाल महीनों से काम कर रहे थे, तहरीर देने वालों ने उनका नाम-पता पुलिस को नहीं बताया। पुलिस ने तीन दिन तक इंतजार भी किया।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय से नाम-पता नहीं बताने पर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। तीन दिन पहले आरटीओ कार्यालय की ओर से 30 दलालों की सिर्फ तस्वीरें सौंपकर तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने आरटीओ दफ्तर में बाबुओं की कुर्सी पर बैठकर दलालों के काम करने की तस्वीरें प्रकाशित कर इसका खुलासा किया था। अभियान में दलालों के सिंडिकेट का पर्दाफाश तो हुआ, लेकिन कार्रवाई के नाम पर लचर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हालांकि, परिवहन विभाग ने आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसके बाद ही संभागीय निरीक्षकों ने दलालों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पुलिस को सौंपी थीं।
उपनिरीक्षक अमरदीप अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed