फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   repartwa festival

Lucknow News: हंसते-गाते रेपर्टवा ने ली विदाई

Mon, 18 Dec 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
repartwa festival
लखनऊ। ला-मार्टीनियर ब्वाॅयज कॉलेज के ग्राउंड पर चले सांस्कृतिक उत्सव रेपर्टवा ने रविवार को विदा ली। उत्सव में लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के किस्सों ने मन मोहा तो वेन चाय मेट टोस्ट के गीतों ने दर्शकों को खूब झुमाया।
विज्ञापन

उत्सव का खास कार्यक्रम जाकिर खान का कॉमेडी शो रहा। देर शाम सजी हास्य की महफिल में उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा। जाकिर के आने से लेकर जाने तक लोग उनके आगे-पीछे सेल्फी और फोटो के लिए दौड़ लगाते दिखे। स्टेज पर उनके एक-एक जोक पर दर्शकों ने जोरदार ठहाके लगाए। --------------
विज्ञापन

रोशन के सवाल, मिनी, दिव्य और मुनीम के जवाब
दोपहर को टीवी होस्ट और अभिनेता रोशन अब्बास ने थियेटर से जुड़ी निमी रफेल, लेखक और स्टोरी टेलर दिव्य प्रकाश दुबे और मोहम्मद मुनीम (आलिफ) के साथ संवाद किया। दिव्य प्रकाश दुबे ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहांनियां सुनाईं। वहीं मुनीम के गीत युवाओं के दिलों को छू गए। दिव्य, मुनीम और निमी ने अपनी-अपनी कहानियां भी सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वेन चाय मेट टोस्ट ने सबको झुमाया
केरल के बैंड वेन चाय मेट टोस्ट के गीतों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक अश्विन गोपा कुमार ने अपने गीतों से समां बांध दिया। बैंड के गीतों ज्वॉय ऑफ लिटिल थिंग्स और ‘वन वी फील यंग पर दर्शक झूमते नजर आए।

-----------
भूमि में दिखी सच्चाई
रंगमंच उत्सव में विनय कुमार के निर्देशन में भूमि का प्रदर्शन हुआ। नाटक भूमि में महिला के खिलाफ हो रही हिंसा को प्रस्तुत किया गया। इसमें इतिहास और समकालीन दुनिया के बीच समानताएं खींचने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed