फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Repair work on Gorakhpur rail route will affect operation of 78 trains 51 will be cancelled

UP News: गोरखपुर रेल रूट पर मरम्मत कार्य से 78 ट्रेनों के संचालन पर असर, 51 रहेंगी निरस्त; बाकी का रूट बदला

Sat, 30 Aug 2025 10:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 10:25 AM IST
सार

गोरखपुर रेल रूट पर मरम्मत कार्य के कारण 78 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 51 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। शेष अन्य का रूट बदला गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरा रूट चार्ट...

विज्ञापन
Repair work on Gorakhpur rail route will affect operation of 78 trains 51 will be cancelled
ट्रेन। (सांकेतिक) - फोटो : freepik

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ रूट पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग व गोरखपुर-नकहा जंगल ट्रैक के दोहरीकरण की कमीशनिंग के लिए 22 सितंबर को प्री-इंटरलॉक और 23 से 26 सितंबर तक नान इंटरलॉ कार्य के लिए ब्लॉक दिया जाएगा। इसके कारण इस रूट की 78 गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। इनमें 51 गाड़ियां निरस्त रहेंगी, बाकी बदले समय चलेंगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह का कहना है कि इस कार्य से गाड़ियों की गति बढ़ेगी। मालगाड़ियों के संचालन समय में भी कमी आएगी। दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के पूर्व इस कार्य के पूरा होने से त्योहारों में ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन संभव हो सकेगा।

विज्ञापन

ये प्रमुख गाड़ियां रहेंगी निरस्त

  • ऐशबाग से 23 से 27 सितंबर को चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस आनंदनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनंदनगर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गोरखपुर से 24 से 28 सितंबर तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस आनंदनगर स्टेशन से चलेई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर-आनन्दनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल से 22 सितंबर को चलने वाली 06529 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल-गोमतीनगर विशेष गाड़ी बनारस में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बनारस-गोमतीनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गोमती नगर से 26 सितंबर को चलने वाली 06530 गोमतीनगर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल विशेष गाड़ी बनारस से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोमतीनगर-बनारस के मध्य निरस्त रहेगी।
  • तिरुवनन्तपुरम उत्तर से 21, 23 एवं 24 सितंबर को चलने वाली 12512 तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गोरखपुर से 24 सितंबर को चलने वाली 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गोरखपुर से 27 सितंबर को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • यशवंतपुर से 22 सितंबर को चलने वाली 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमती नगर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • इन गाड़ियों पर भी पड़ेगा असर
  • कामाख्या से 19 सितंबर को चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमती नगर एक्सप्रेस कामाख्या से 100 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
  • छपरा से 23 सितंबर को चलने वाली 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस छपरा से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
  • लखनऊ जं. से 23 सितंबर को चलने वाली 15203 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • गोमतीनगर से 22 सितंबर को चलने वाली 15078 गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed