फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Renuka committee will start investigation of Sonbhadra and Mirzapur land scams from 13

रेणुका समिति 13 से शुरू कर देगी सोनभद्र व मिर्जापुर भूमि घपले की जांच

Sun, 11 Aug 2019 08:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Aug 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Renuka committee will start investigation of Sonbhadra and Mirzapur land scams from 13
demo pic

सोनभद्र व मिर्जापुर में कृषि सहकारी समितियां बनाकर सरकारी जमीन हथियाने से जुड़े मामलों की जांच के लिए गठित अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति मंगलवार से काम शुरू कर देगी। एनेक्सी सचिवालय में जांच समिति का कार्यालय बना दिया गया है।

विज्ञापन


उम्भा कांड के बाद शासन स्तर से रेणुका कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच में खुलासा हुआ था कि घटना के मूल में रही आदर्श कृषि सहकारी समिति, उभ्भा/सपही की तरह मिर्जापुर व सोनभद्र में 39 कृषि सहकारी समितियां हैं। इनमें बड़ी मात्रा में भूमि निहित है। इसके अलावा वन विभाग की भूमि पर भी कब्जे की शिकायतें हैं। समिति ने मुख्यमंत्री को तीन अगस्त को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सात अगस्त को दोनों ही जिलों में पंजीकृत समस्त कृषि सहकारी समितियों में शामिल भूमि व वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की राजस्व अभिलेखों से मिलान कर जांच के लिए रेणुका की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया था। शासन ने इस समिति के लिए एनेक्सी सचिवालय के द्वितीय व चतुर्थ तल पर कार्यालय की व्यवस्था की है। इसमें आवश्यक अधिकारी व संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। समिति मंगलवार से अपना काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि समिति को तीन महीने में समयबद्ध रिपोर्ट देनी है। समिति के कामकाज के लिए आवश्यक कर्मियों को संबद्ध कर लिया गया है। समिति के सहयोग के लिए राजस्व विभाग के कई कर्मियों को रूटीन कार्य से मुक्त कर दिया गया है। वे अपना पूरा समय समिति के काम में देंगे। प्रयास है कि जल्द से जल्द काम शुरू कर तय समयसीमा तीन महीने के भीतर रिपोर्ट दे दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed