{"_id":"5cb4e6c2bdec2213f22d3a0c","slug":"rent-of-ac-buses-increased-due-to-the-stoppage-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में एसी बसों के ठहराव से किराया बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में एसी बसों के ठहराव से किराया बढ़ा
Tue, 16 Apr 2019 01:47 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी बाईपास पर नया बस अड्डा बनने से यात्री अब लखनऊ से बाराबंकी के बीच एसी बसों में सफर कर सकेंगे। लेकिन यात्रियों को किराया कुछ ज्यादा देना पड़ेगा। अभी तक लखनऊ से बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती व गोरखपुर के बीच चलने वाली एसी बसों का ठहराव बाराबंकी में नहीं होता था।
इस ठहराव की वजह से यात्रियों को सात से 11 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। आलमबाग बस टर्मिनल और कैसरबाग बस अड्डे से रवाना होने वाली डेढ़ दर्जन एसी बसों का ठहराव बाराबंकी बाईपास पर होगा। ये बसें नए बस अड्डे पर मंगलवार से दो मिनट का ठहराव करेंगी।
इससे लखनऊ से बाराबंकी तक एसी बसों का किराया महंगा हो जाएगा। वहीं बाराबंकी के यात्रियों को एसी बस पकड़ने लखनऊ नहीं आना पड़ेगा। यात्रियों पर किराये का बोझ साधारण बस में पांच रुपये, एसी शताब्दी में सात रुपये और वोल्वो व स्कैनिया में 11 रुपये तक पड़ेगा।
विज्ञापन
आलमबाग बस टर्मिनल के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि 16 अप्रैल से लखनऊ से रवाना होने वाली सभी प्रकार की वातानुकूलित बस सेवाएं बाराबंकी बाईपास बस अड्डे पर रूकेंगी।