फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Remove household soon, do not set up hut now

Lucknow News: जल्द हटाएं गृहस्थी, अब न बसाएं झोपड़ी

Tue, 31 Dec 2024 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Remove household soon, do not set up hut now
बुलडोजर चलने से बिखरी पड़ी गृहस्थी।

विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में अवैध झुग्गी-झोपड़ी को हटाने के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम दोबारा मौके पर पहुंची। यह देखा कि कहीं झुग्गी फिर तो नहीं लगा ली है। टीम ने प्लॉट में पड़ी गृहस्थी को जल्द हटाने के लिए कहा। हिदायत दी कि कहीं और झुग्गी-झोपड़ी न बनाएं।

रविवार को घर-घर से अवैध रूप से कूड़ा उठाने वालों ने उनकी ठेलिया जब्त करने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया था। इस पर ठेलिया चालकों की ओर से इंदिरानगर में खाली प्लॉट पर बनाई गईं झुग्गी-झोपड़ियों को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया। सोमवार को नगर निगम कर्मचारी प्लॉट पर पहुंचे और वहां पड़ी गृहस्थी को जल्द हटाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा, अगर ऐसा नहीं किया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




दिन में ठिठुरते रहे, डाले में गुजारी सर्द रात



बुलडोजर चलने के बाद झोपड़ी में रहने वाले सोमवार को दिन में ठिठुरते रहे। जबकि बीते रविवार को कुछ लोगों ने डाले व सड़क किनारे रात गुजारी। इससे लोग अपने बच्चों के साथ परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं हुआ कूड़ा उठान



झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग ठेलियों से इंदिरानगर के कई इलाकों में कूड़ा उठाते थे। मारपीट की घटना व मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को कूड़ा नहीं उठा। इससे तकरीबन डेढ़ से दो सौ परिवार प्रभावित हुए। मंगलवार से निगम सफाई का जिम्मा नगर निगम संभाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed