फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   remaining student got district appointment in assistant teacher recruitment

सहायक शिक्षक भर्ती : छूटे अभ्यर्थियों को भी जिले आवंटित, काउंसिलिंग 4 सितंबर तक

Mon, 03 Sep 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Sep 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
remaining student got district appointment in assistant teacher recruitment
- फोटो : demo
प्रदेश में चल रही 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती से बाहर किए गए सभी 6127 अभ्यर्थियों को जिले आवंटित कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं काउंसिलिंग 4 सितंबर तक कराने का फैसला भी किया गया है।
विज्ञापन


पहले सिर्फ 3 सितंबर तक ही काउंसिलिंग कराने का आदेश दिया गया था। अपर मुख्य सचिव, बेसिक प्रभात कुमार ने ट्वीट करके इन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित जिलों में तत्काल रिपोर्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा में 68500 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में 41556 अभ्यर्थी ही पास हो पाए थे। इसमें 40296 ने भर्ती के अंतिम चरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन, इनमें से 6127 अभ्यर्थियों के लिए जिले ही आवंटित नहीं किए गए। इससे इन अभ्यर्थियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने राजधानी में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग ने नियुक्ति के लिए सहायक शिक्षकों के पदों की संख्या को क्वालिफाई अभ्यर्थियों के बराबर मानकर मेरिट तैयार की है। इसके चलते करीब 27 हजार सीटें घट गई हैं। मेरिट में 60 प्रतिशत वेटेज लिखित परीक्षा और 40 प्रतिशत वेटेज हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और बीटीसी यानी शैक्षणिक गुणांक को दिया गया। वहीं, शिक्षामित्रों को भी अधिकतम 25 अंक का वेटेज मिला।

इस प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के बहुत से अभ्यर्थियों की मेरिट ऊंची हो गई। नतीजतन, वे अनारक्षित वर्ग की सीटों पर चयनित कर लिए गए। इससे जहां आरक्षित वर्ग की सीटें खाली रह गईं, वहीं छह हजार से ज्यादा सफल अभ्यर्थी दौड़ में पीछे रह गए। बाहर हुए अभ्यर्थियों ने इसके लिए चयन प्रक्रिया को गलत बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

मामला उच्चस्तर पर पहुंचने पर शासन भी हरकत में आया। अपर मुख्य सचिव, बेसिक डॉ. प्रभात कुमार ने रविवार की शाम ट्वीट के माध्यम से बताया कि सभी शेष 6127 सफल अभ्यर्थियों के लिए जिले आवंटित कर दिए गए हैं। पहले काउंसिलिंग सिर्फ तीन सितंबर तक होनी थी, लेकिन अब यह 3 व 4 सितंबर दोनों दिन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed