फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   religion save you, if you save religion : Yogi adityanath

यदि आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा : योगी आदित्यनाथ

Wed, 14 May 2025 02:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:57 PM IST
विज्ञापन
religion save you, if you save religion : Yogi adityanath
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अहिल्याबाई त्रि शताब्दी अभियान के तहत आयोजित प्रदेश कार्यशाल
लखनऊ। पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को आयोजित प्रदेश कार्यशाला के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बीच इसे रानी अहिल्याबाई होल्कर ने करके दिखाया था।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुगलों के अत्याचारों के बीच भारत में सनातन धर्म की पुनः स्थापित करने और हमारे धर्म स्थलों का पुनरुद्धार करने के साथ अन्य सामाजिक कार्यों को अहिल्याबाई होल्कर ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में यह अभियान 21 से 31 मई के बीच चलाया जाएगा जिसमें नारी सशक्तीकरण की अवधारणा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नारी स्वावलंबन की दिशा में संचालित प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्होंने सेना को बधाई दी और कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को देखकर उसका लोहा माना है।
विज्ञापन


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, इंदौर से आईं मुख्य वक्ता राज्य सभा सदस्य कविता पाटीदार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, संगठन मंत्री धर्मपाल, संजय राय समेत भाजपा के जिला अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed