{"_id":"68aa29d90e3ce1549208fcb2","slug":"relief-to-farmers-dm-and-agriculture-department-team-in-the-field-lucknow-news-c-13-lko1070-1350909-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को राहत : डीएम और कृषि विभाग की टीम फील्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को राहत : डीएम और कृषि विभाग की टीम फील्ड में
विज्ञापन
शनिवार को मलिहाबाद के रहीमाबाद, कहला, दौलतपुर, खड़ता समिति सहित कई जगह खाद पहुंची । वहीं खाद ले
- फोटो : Samvad
लखनऊ। उर्वरक की किल्लत दूर कराने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। डीएम विशाख जी और संयुक्त निदेशक कृषि अजय कृष्णा ने शनिवार को स्वयं तीन ब्लॉकों का दौरा कर वितरण व्यवस्था परखी। दिनभर अधिकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर मौजूद रहे और किसानों को टोकन व खतौनी के आधार पर खाद दिलवाते रहे।
शनिवार को जिले को 15,840 क्विंटल इफको यूरिया और 5,000 क्विंटल यारा यूरिया की रैक मिली। किसानों को सोमवार को भी दिक्कत न हो, इसके लिए हर समिति पर 400-400 बैग यूरिया भेजना शुरू कर दिया गया है। संयुक्त निदेशक कृषि ने निरीक्षण के बाद कहा कि सभी समितियों और निजी विक्रेताओं पर उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला और व्यवस्थित तरीके से वितरण किया गया।
दो दिन पहले अमर उजाला में उर्वरक किल्लत की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तेजी से कदम उठाए। डीएम और संयुक्त निदेशक के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी तेजबहादुर सिंह, एआर कोऑपरेटिव वैशाली सिंह सहित सभी एडीओ (कृषि व सहकारिता) को 74 समितियों और निजी बिक्री केंद्रों की निगरानी में लगाया गया। शनिवार को सभी अधिकारी फील्ड में मौजूद रहे।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक कृषि अजय कृष्णा ने माल, काकोरी और मलिहाबाद ब्लॉक की 10 समितियों और निजी बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर स्टॉक और वितरण की स्थिति देखी। उन्होंने रास्ते में किसानों से बातचीत कर उनकी राय भी जानी।
अधिक उर्वरक लेने वाले 28 किसान चिह्नित
जिला कृषि अधिकारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि कुछ किसानों के आवश्यकता से अधिक उर्वरक लेने से भी संकट खड़ा हुआ। जिले में 28 किसान ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने चार से अधिक बार या फिर जरूरत से ज्यादा यूरिया खरीदी। इन किसानों के खेतों में टीम भेजकर सत्यापन कराया जाएगा। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
डीएम ने बनाए नोडल अधिकारी
किसानों को खाद की दिक्कत से निजात दिलाने और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए डीएम विशाख जी ने विकास खंडवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
ब्लॉक - नोडल अधिकारी
बीकेटी - सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां
चिनहट - उप कृषि निदेशक
माल - कृषि रक्षा अधिकारी
गोसाईंगंज - उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी
काकोरी - जिला उद्यान अधिकारी
मोहनलालगंज - जिला कृषि अधिकारी
सरोजनीनगर - अपर जिला कृषि अधिकारी
मलिहाबाद - भूमि संरक्षण अधिकारी
मलिहाबाद में पहुंची खाद, खिले किसानों के चेहरे
मलिहाबाद। रहीमाबाद, कहला, दौलतपुर, खड़ता समेत सभी समितियों पर शनिवार को खाद पहुंच गई। सुबह से लाइन में लगे किसानों को टोकन और खतौनी के आधार पर खाद दी गई। सहायक विकास अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने समितियों पर पहुंचकर किसानों को आश्वस्त किया कि कोई भी किसान खाद से वंचित नहीं रहेगा।

शनिवार को मलिहाबाद के रहीमाबाद, कहला, दौलतपुर, खड़ता समिति सहित कई जगह खाद पहुंची । वहीं खाद ले- फोटो : Samvad