फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief to doctors: Health department admits mistake, an order of doctors transferred in two districts canceled

चिकित्सकों को राहत : स्वास्थ्य विभाग ने मानी गलती, दो जिलों में स्थानांतरित डॉक्टरों का एक आदेश निरस्त

Sat, 23 Jul 2022 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 23 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

स्वास्थ्य महानिदेशालय से गलत तबादले की समीक्षा करके रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। अब तक 500 से अधिक आवेदन भेजे जा चुके हैं। अलग-अलग संवर्ग के इन आवेदनों में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति का तबादला करते वक्त नीति की अनदेखी की गई है।

विज्ञापन
Relief to doctors: Health department admits mistake, an order of doctors transferred in two districts canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकार करते हुए सूची में संशोधन किया है। जिन डॉक्टरों का तबादला दो-दो जिलों में हुआ था, उनका एक जिले का तबादला निरस्त कर दिया गया है। डॉक्टरों ने इससे राहत की सांस ली है। इससे स्थानांतरण नीति के विरुद्ध हुए अन्य तबादलों में भी सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में कई चिकित्सकों के तबादले दो-दो जिलों में कर दिए गए थे। चर्म रोग विशेषज्ञ शिवनारायण का तबादला आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में किया गया था। अब उनका आजमगढ़ का तबादला निरस्त कर दिया गया है। डॉ. अनुराग प्रसाद का तबादला गाजीपुर और देवरिया में हुआ था। अब उन्हें गाजीपुर में कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। डॉ. विजय कुमार का तबादला महराजगंज और बस्ती में हुआ था। इन्हें अब बस्ती में कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। डॉ. राजेश कुमार का तबादला जौनपुर और मऊ किया गया था। जौनपुर का आदेश निरस्त कर दिया गया है। डॉ. जयेश कुमार का तबादला जालौन और हाथरस किया गया था, जिसमें जालौन का तबादला निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह अन्य चिकित्सकों के दो जिलों में हुए तबादलों को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन


महानिदेशालय से शासन को भेजी जा रही रिपोर्ट
स्वास्थ्य महानिदेशालय से गलत तबादले की समीक्षा करके रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। अब तक 500 से अधिक आवेदन भेजे जा चुके हैं। अलग-अलग संवर्ग के इन आवेदनों में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति का तबादला करते वक्त नीति की अनदेखी की गई है। किसी के दस्तावेज अपडेट नहीं होने से गलत तबादला हुआ है तो किसी ने खुद पूरी जानकारी नहीं दी थी। वहीं, प्रांतीय स्वास्थ्य सेवा एसोसिएशन ने भी ढाई सौ से अधिक चिकित्सकों के गलत तबादले के बारे में उप मुख्यमंत्री व विभाग के आला अफसरों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed