फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief: Six fair bus stops to be built in the city

राहत: शहर में बनेंगे छह फेयर बस स्टॉपेज

Sun, 28 Jun 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Relief: Six fair bus stops to be built in the city
लखनऊ। बस यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग राजधानी के विभिन्न रूटों पर छह फेयर स्टॉपेज बनाएगा। प्रदेशभर में 1400 फेयर स्टॉपेज बनाने की योजना है। इन फेयर स्टॉपेज से बस पकड़ने वालों को बस अड्डे तक नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही फेयर स्टॉपेज से बस में सवार होने वालों को वहीं से गंतव्य तक का किराया देना होगा, जिससे पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम दो तरह के स्टॉपेज बनाता है। प्रार्थना स्टॉपेज प्रधान, विधायक, सांसद आदि के आग्रह पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं। यहां से सवार होने वाले यात्रियों को बस स्टेशन से गंतव्य तक का किराया देना पड़ता है। इसके अलावा फेयर स्टॉपेज बनाए जाते हैं। यहां से बस पकड़ने वाले यात्रियों को सिर्फ गंतव्य तक का किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन


खत्म होगी कैसरबाग की दौड़
लखनऊ से सीतापुर, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या आदि रूटों पर छह फेयर स्टॉपेज बनाए जाएंगे। अभी सीतापुर रोड के यात्रियों को बस पकड़ने के लिए कैसरबाग आना पड़ता है। फेयर स्टॉपेज बन जाने से उनकी समय व पैसे दोनों की बचत होगी। जहां से उनकी यात्रा शुरू होगी, वहीं से गंतव्य तक का किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed