फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief funds reach farmers' accounts; insurance company's survey remains incomplete.

Lucknow News: किसानों के खाते में पहुंची राहत राशि, बीमा कंपनी का सर्वे अधूरा

Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Relief funds reach farmers' accounts; insurance company's survey remains incomplete.
किसानों की बर्बाद फसल।
लखनऊ। प्रशासन ने किसानों को आपदा राहत के तहत सहायता राशि दे दी, लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बीमा कंपनी अभी सर्वे में ही अटकी है। 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है। धनराशि तो दूर किसानों का पूरा विवरण भी नहीं जुटाया जा सका है।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में करीब 40 हजार किसानों का फसल बीमा हुआ है। 25, 26 और 27 सितंबर को लखनऊ में अतिवृष्टि और तेज हवा से फसलों को नुकसान पहुंचा था। कृषि विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में किसानों की करीब 15 सौ हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद होने की बात सामने आई थी। उड़द और अन्य फसलें भी बर्बाद हुई थीं। सबसे अधिक नुकसान बख्शी का तालाब, काकोरी और माल विकास खंड क्षेत्र के किसानों को हुआ था।
विज्ञापन

बारिश के बाद बाढ़ ने भी बीकेटी और काकोरी क्षेत्र के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। कृषि विभाग के साथ ही बीमा कंपनी ने भी सर्वे शुरू किया था, मगर अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उप निदेशक कृषि विनय कौशल ने बताया कि बीमा कंपनी की ओर से अभी सर्वे किया जा रहा है। राजस्व विभाग की ओर से राहत राशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार से ज्यादा किसानों को मिली राहत राशि
आपदा राहत के तहत लखनऊ के करीब 5,700 किसानों को सहायता राशि दी गई है। ज्यादातर किसानों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। शेष में प्रक्रिया में है। इन किसानों को करीब 2.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।

किसानों की बर्बाद फसल।

किसानों की बर्बाद फसल।

किसानों की बर्बाद फसल।

किसानों की बर्बाद फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed