फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief from rain in UP, farmers also happy, but 15 people lost their lives due to lightning

UP News : यूपी में बारिश से राहत, किसान भी खुश, मगर बिजली गिरने से गई 15 लोगों की जान 

Wed, 29 Jun 2022 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/गोरखपुर/बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/गोरखपुर/बिजनौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 06:06 AM IST
सार

बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Relief from rain in UP, farmers also happy, but 15 people lost their lives due to lightning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला तो किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मिर्जापुर के चरखी खुर्द गांव में नंदिनी (10), दिघुली गांव की साधना (15) की मौत होगई फरिदपुर गांव की प्रिया देवी (38) और लीलावती (45) की बभनी गांव से लौटते समय मौत हो गई। भदोही के चेतनीपुर निवासी अंकित (15) की बगीचे में और हरदुआ निवासी दुखना देवी (50) की खेत में तथा तुलसीपट्टी-भरद्वार गांव निवासी शशिभूषण दुबे (46) की पेड़ के नीचे जान चली गई। 
विज्ञापन


बलिया के रामपुर कोडरहा भागड़ के पास रामपुर के संतोष बारी (27) और बिशुनपुर के रामभजन शाह की मौत हो गई। वहीं वाराणसी के मिर्जामुराद में दो किशोरों लल्ला यादव (12) तथा भुवर यादव (15) की जान चली गई। जौनपुर के चौर में प्रभावती (50) झुलस गई। महराजगंज में बढ़ैपुरवा में किशोरी    खुशी (16) और रामप्रीत नायक (46) की मौत हो गई। सिद्धार्थनगर के जगदीशपुर के शिवप्रसाद (45) की मौत हो गई। वहीं, बिजनौर के भागूवाला के प्रेमपुरी में आदित्य (15) की मौत हो गई। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मांधातेश्वर मंदिर पर गिरी बिजली, कलश टूटा
काशी विश्वनाथ धाम स्थित मांधातेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर मंगलवार की शाम बिजली गिरने से शिखर का कलश क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद मंदिर के पुजारी ने टूटे कलश को सुरक्षित जगह पर रखवा दिया। धाम परिसर में भारत माता की प्रतिमा के पास मांधातेश्वर महादेव मंदिर है। हादसे के वक्त आरती की तैयारी चल रही थी। घटना के तुरंत बाद मंदिर के शिखर के मरम्मत कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed