फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief from drizzle, electricity system disrupted due to storm

Lucknow News: बूंदाबांदी से राहत, आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था

Mon, 03 Jun 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Relief from drizzle, electricity system disrupted due to storm
जगतपुर विद्युत उपकेंद्र के पास लगे पोल पर चढक़र फाल्ट सही करता लाइनमैन। - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले में शनिवार की रात करीब ढाई बजे आंधी व बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी पर बिजली व्यवस्था चरमरा गई। पेड़ टूटकर बिजली की लाइनाें पर गिर गए। इससे जिले भर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर में दो घंटे बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कहीं 10 तो कहीं 13 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन


आंधी व बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन रविवार की सुबह तेज धूप से लोग गर्मी से जूझते रहे। बिजली नहीं आने पर पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। आंधी से जिले भर में करीब 120 पोल टूटे। सबसे ज्यादा सलोन 40 और ऊंचाहार में 32 खंभे धराशायी हुए।
विज्ञापन

आंधी के चलते शहर के इंदिरा नगर, गोराबाजार, आईटीआई, तेलियाकोट, प्रगतिपुरम की बिजली गुल होने से पूरा शहर में अंधेरे में डूब गया। आंधी के बाद लाइनों में फॉल्ट ठीक किए गए। करीब साढ़े चार बजे पूरे शहर की बिजली बहाल हुई। सबसे खराब हालात ग्रामीण क्षेत्र के रहे। ऊंचाहार, गदागंज, डलमऊ, कठगर समेत अन्य विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों की बिजली रविवार की सुबह कहीं पर सुबह 10 बजे तो कहीं दोपहर 12 बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह ब्लॉक क्षेत्र में तेज आंधी से रात दो बजे बिजली गुल हो गई। पावर कॉपोर्रेशन के कर्मचारियाें की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार दोपहर एक बजे बिजली पटरी पर लौट पाई। डीह-सूची मार्ग पर बघौला चौराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर तेज आंधी में नीचे गिर गया।गगुहा मोड के पास सड़क पर पेड़ नीचे झुक गया। इससे वाहनों का आवागमन ठप रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ कटवाकर आवागमन बहाल कराया।


बेहाल रहे 15 हजार उपभोक्ता
परशदेपुर। विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर को जाने वाली 33 केवी लाइन में कई जगह पेड़ गिर गए। इससे पूरी रात बिजली गुल रही। रात करीब एक बजे गई बिजली रविवार की सुबह 12 बजे आई। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में कई जगह फाल्ट आए थे, जिन्हें ठीक कराकर बिजली बहाल करा दी गई है।


पेड़ गिरने से आठ घंटे गुल रही बिजली
रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में बूंदाबांदी और आंधी से 33 केवी और उपकेंद्र से निकले 11 केवी लाइनों पर कई जगह पेड़ गिर गए। इससे बिजली गुल रही। यहां पर रात दो बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक बिजली गुल रही। इससे करीब एक लाख की आबादी को आठ घंटे बिजली संकट से जूझना पड़ा। बछरावां क्षेत्र के सरैंया गांव के पास 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। चंदापुर उपकेंद्र से निकले चंदापुर फीडर में बरीबरा मजरे मऊ गांव के पास तार पर आम की डाल टूटकर गिर गई। सुबह 10 बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।



9 घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली
जगतपुर। क्षेत्र में आंधी ने बिजली व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी। रात में ही पूरे क्षेत्र की बिजली तो बहाल हो गई, लेकिन नौ घंटे बाद 20 गांवों की बिजली बहाल हो पाई। पूरब गांव के पास पेड़ टूटकर तार पर गिर गया। इससे 20 गांवाें की बिजली सुबह 11 बजे बजे बहाल हो पाई। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि आंधी से कई जगह पेड़ गिरे थे, जिन्हें हटवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed