फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief after two years of pain and bleeding, massive uterine fibroid removed

Lucknow News: दो साल के दर्द और रक्तस्राव के बाद मिली राहत, गर्भाशय की विशाल रसौली निकाली

Fri, 09 Oct 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Relief after two years of pain and bleeding, massive uterine fibroid removed
लखनऊ। आलमबाग 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने 50 वर्षीय महिला के गर्भाशय में मौजूद विशाल रसौली (लियोमायोमा) का जटिल ऑपरेशन कर उसे राहत दी। सर्जरी के बाद महिला की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि महिला पिछले दो वर्षों से पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव से परेशान थी। उसे गंभीर एनीमिया और शरीर में पानी की कमी की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान गर्भाशय में विशाल लियोमायोमा पाया गया। मरीज को स्थिर करने के बाद एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया और सर्जरी का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

15 सितंबर 2026 को डॉ. देवाशिष शर्मा और उनकी टीम ने ओपन मायोमेक्टॉमी सफलतापूर्वक की। निकाले गए ऊतक की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच में जाइंट यूटेराइन लियोमायोमा विद स्क्वैमस मेटाप्लासिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है गर्भाशय फाइब्रॉइ और इसके लक्षण
फाइब्रॉइड गर्भाशय की मांसपेशियों से बनने वाली सौम्य गांठ है। इसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव, पेट या पेल्विस में दर्द और कमजोरी हो सकती है। उपचार गांठ के आकार, स्थान, लक्षण और महिला की उम्र पर निर्भर करता है। हर फाइब्रॉइड में ऑपरेशन नहीं होता।

महिलाओं के लिए सलाह
मासिक धर्म में असामान्य रक्तस्राव, लगातार पेट दर्द, पेट का आकार बढ़ने या अत्यधिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें। चिकित्सकीय सलाह पर अल्ट्रासाउंड और रक्त जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से फाइब्रॉइड का प्रभावी प्रबंधन संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed