फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief: 50 MBBS Doctors to be recruited

राहत : 50 एमबीबीएस डॉक्टरों की होगी भर्ती

Fri, 04 Apr 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Relief: 50 MBBS Doctors to be recruited

विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग जल्द 50 एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती करेगा। इससे सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े इमरजेंसी मेडिकल अफसरों के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी डॉक्टरों को भेजा जाएगा।द्ध

विभाग के अफसरों ने डॉक्टरों की भर्ती के लिए डीएम से अनुमोदन ले लिया है। डॉक्टरों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिये होगा। इसकी तारीख इसी महीने तय की जाएगी।
विज्ञापन




सरकारी अस्पतालों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व पीएचसी में डॉक्टरों के 50 से अधिक पद खाली हैं। इस साल सीएमओ के अधीन तैनात दस से अधिक डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके हैं। अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर न होने से मरीजों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को नजदीकी केंद्रों पर सेहत संबंधी सेवाएं मुहैया कराने के लिए विभाग ने खाली पदों को भरने की तैयारी की है। 50 एमबीबीएस डॉक्टरों की विज्ञापन हफ्ते भर में जारी होगा।




एक लाख रुपये से अधिक होगा मानदेय



सरकारी अस्पतालों में तैनाती पाने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों का मानदेय एक लाख रुपये महीना से अधिक होगा। वहीं, सीएमओ के अधीन कार्यरत डॉक्टरों को 80 हजार रुपये महीना वेतन व बेहतर सेवाएं देने पर 20 हजार रुपये इंसेटिव मिलेगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, चयन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed